Homeभीलवाड़ाभीलवाड़ा शहर में होगा सड़को का निर्माण, 10 करोड़ रुपए के सड़को...

भीलवाड़ा शहर में होगा सड़को का निर्माण, 10 करोड़ रुपए के सड़को की वित्तीय स्वीकृति जारी , 12.90 किलोमीटर की बनेगी सड़के

भीलवाड़ा। शहर विधायक अशोक कोठारी की अनुशंसा पर शहर में 10 करोड़ रुपये के सड़को के कार्यो की वित्तीय स्वीकृति जारी। बजट घोषणा 2025-26 के अनुसार विधायक कोठारी की अनुशंसा पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा शहर में 10 करोड़ रुपये की लागत से 12.90 किलोमीटर की सड़कों का निर्माण होगा, विधायक द्वारा उक्त सड़को में मुख्य सड़कों के अलावा सांगानेर, पुर, रीको जैसे क्षेत्रों को सम्मिलित किया गया है। बजट घोषणा के बाद 10 करोड़ रुपये के कार्यो की वित्तीय स्वीकृति जारी करने पर विधायक अशोक कोठारी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का आभार धन्यवाद जताया।

यह सड़के बनेगी

रीको के पीछे पटेल नगर विस्तार के पास लक्ष्मीनगर, रामदेव कॉलोनी के पीछे महाकाल मंदिर तक, चित्रगुप्त सर्किल से पुर रोड वाया रीको, वार्ड नं. 55 में सांगानेर कॉलोनी, वार्ड नं. 56 में बालाजी का खेड़ा, वार्ड नं. 6 में बिलिया की सड़कें, रुक्मणि एनक्लेव शारदा चौराया के पास, पुर क्षेत्र की सड़कें, पार्श्वनाथ सर्किल से दादीधाम होते हुए पंचवटी सर्किल जमना विहार तक, छोटी अकेडमी स्कूल के पीछे से पी.एफ.सी. होटल के सामने वाली रोड, मंगलपुरा क्षेत्र की सड़कें, अरिहंत नगर, पटेलनगर विस्तार के पास, कीर खेड़ा ग्राम की सड़कें, सांगानेर महाराणा प्रताप गौशाला से काली मंगरी तक की बनेगी सड़के।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES