शहर में अस्थाई अतिक्रमण को ध्वस्त किया 55 केबिन हटाई, 32 लाख की कर वसूली

भीलवाडा । नगर निगम द्वारा अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध अभियान जारी है । जिसके तहत 30 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर से अतिक्रमण हटाए गए और सड़क पर स्थित 55 केबिन हटाई साथ ही 32 लाख रुपए के नगरीय विकास कर की वसूली की । जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार नगर निगम भीलवाड़ा द्वारा अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध अभियान तीव्र गति से जारी है। आयुक्त हेमाराम चौधरी ने बताया कि निगम द्वारा अस्थाई अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए प्राइवेट बस स्टैंड एवं श्री गेस्ट हाउस के पास 55 कैबिने हटाई गई एवं HRJ कॉम्प्लेक्स के पास तथा श्री गेस्ट हाउस से सुभाष नगर थाने तक नाले पर हो रहे अस्थाई अतिक्रमण हटाए गए , कार्यवाही के दौरान 30 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर हो रहे अतिक्रमण तोड़े गए। निगम द्वारा दिनांक 05 मार्च को नगरीय विकास कर की 32 लाख रुपए की वसूली की गई।