Homeराजस्थानअलवरकबड्डी फाइनल में पुरुष वर्ग में शाहपुर ने ऊंछपुर को ओर महिला...

कबड्डी फाइनल में पुरुष वर्ग में शाहपुर ने ऊंछपुर को ओर महिला वर्ग में शाहपुर ने मोठुका को हराया

बानसूर।स्मार्ट हलचल|सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन बानसूर के सेठ चन्ट्रलाल धन्नालाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान पर आयोजित किया जा रहा है। फाइनल मैच बानसूर में कबड्‌डी खेल में पुरुष वर्ग में शाहपुर ने ऊंछपुर को ओर महिला वर्ग में शाहपुर ने मोठुका को हराया। वहीं वालीबाल खेल में पुरुष वर्ग में खींवाहेड़ी ने smps बानसूर को ओर महिला वर्ग में खीबाहेड़ी ने फतेहपुर टीम को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन
इस दौरान 100 मीटर दौड प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में प्रथम रमेशचंद शर्मा हमीरपुर, द्वितीय हजारीलाल टोडियाकाबास , तृतीय स्थान पर हितेश यादव बानसूर रहे। वहीं महिला वर्ग में प्रथम तीन स्थान पर विवेकानंद स्कूल की नचिता गुर्जर, पूजा स्वामी एवं पायल रही।

200 मीटर प्रतियोगिता
200 मीटर प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में प्रथम तीन स्थान पर क्रमशः दीपक आर्य हाजीपुर, राहुल गुर्जर ,श्रीराम डिफेंस बानसूर और अविनाश यादव बानसूर रहे। महिला वर्ग में प्रथम तीन स्थान पर मनिता यादव बानसूर कॉलेज,दिव्या शाहपुर और अनुष्का ईशराकाबास रही। इस दौरान तहसीलदार गजेन्द्र सिंह राठौड़,भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष राकेश सिंघल, प्रवक्ता एडवोकेट नवीन यादव, खेल संयोजक सुभाष चंद यादव, रामवतार ,खेल संयोजक सुभाष सिंह तंवर,सत्यवीर यादव, जले सिंह सहित टीम प्रभारी, खेल प्रशिक्षक सहित ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान खेल संयोजक ने बताया कि कल नारायण‌पुर ब्लॉक और बानसूर ब्लाक के मध्य विधानसभा स्तरीय फाइनल मुकाबला खेला जायेगा।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES