Homeभीलवाड़ाशाहपुरा परिषद सजा रही शहर को, क्षेत्र में निकली शोभायात्रा

शाहपुरा परिषद सजा रही शहर को, क्षेत्र में निकली शोभायात्रा

शाहपुरा पेसवानी
स्मार्ट हलचल/शाहपुरा में भी अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। कलश यात्राएं और शोभायात्राएं निकाली जा रही है। शहर का पूरा वातावरण राममय बना हुआ है। आज ढीकोला व कल्याणपुरा में विशाल शोभायात्रा निकाली तथा अक्षत वितरित किये। नगर परिषद की ओर से शाहपुरा को सजाया जा रहा है। मंदिरों व देवरों पर विद्युत सज्जा करने का कार्य भी किया जा रहा है।
ढीकोला व कल्याणपुरा की शोभायात्रा में शामिल भक्त भजन कीर्तन गाते हुए चल रहे थे। स्थान स्थान पर भक्तों ने जय श्री राम के नारे लगाए। यात्रा शहर के विभिन्न बाजारों से होती हुई निकली। इसमें कई झांकियां भी शामिल थी और नृत्य और गायन कर रहे थे। शोभायात्रा के माध्यम से विहिप पदाधिकारियों ने लोगों को संदेश दिया कि वह 22 जनवरी का दिन अपने घर पर दीपावली के रूप में मनाएं। स्थान स्थान पर शोभा यात्रा का जोशीला स्वागत भी किया गया। शोभायात्रा में काफी भाजपाई और राम भक्त शामिल थे।
अयोध्या में श्री राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष में 22 जनवरी को श्री रामचन्द्र भगवान के भव्य स्वागत के लिए आज ढीकोला में विशाल भव्य कलश शोभायात्रा का आयोजन रहा। सैकड़ों कलश लेकर मातृशक्ति ( माताएं बहनें) कलश शोभायात्रा का हिस्सा बनीं व पुरे ढीकोला ग्रामवासी सभी परिवारजन ने कार्यक्रम में भाग लिया।
22 जनवरी को उत्सव मनाएं व दीपदान करें—
22 जनवरी को उत्सव मनाएं। उन्होंने इस मौके पर जानकारी दी कि अब रोजाना कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संकीर्तन यात्राएं निकाली जाएगी। कलश यात्राएं भी आयोजित होगी और मंदिरों में भजन कीर्तन होंगे। उन्होंने बताया कि सुंदरकांड के पाठ भी होंगे।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES