Homeभीलवाड़ाशाहपुरा जिला कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों एवं माइनिंग अधिकारियों को अवैध खनन...

शाहपुरा जिला कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों एवं माइनिंग अधिकारियों को अवैध खनन के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के दिए निर्देश

शाहपुरा जिला कलेक्टर शेखावत ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक।

शाहपुरा @(किशन वैष्णव) जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत,जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कावंट एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुनील पूनियाँ की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।जिसमें रास्तों के प्रकरणों एवं म्यूटेशन के प्रकरणों को जल्द से जल्द निस्तारित करने के साथ ही राजस्व अधिकारियों एवं माइनिंग इंजीनियरों को अवैध खनन के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।तथा जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ साप्ताहिक बैठक आयोजित करके आमजन की समस्याओं एवं प्रशासनिक समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं चंबल विभाग के साथ बैठक आयोजित कर जिले की जल संबंधी समस्याओं से परेशान आमजन को जल उपलब्ध कराने एवं उनकी समस्याओं के जल्द से जल्द निस्तारण करने और जल जीवन मिशन योजना की कार्य प्रगति को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा देने हेतु निर्देशित किया गया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES