Homeभीलवाड़ाशाहपुरा में भारतीय ज्ञान परंपरा पर राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आज से, राज्यपाल हरिभाऊ...

शाहपुरा में भारतीय ज्ञान परंपरा पर राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आज से, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे करेंगे उद्घाटन

शाहपुरा-पेसवानी
शाहपुरा में आज से भारतीय ज्ञान परंपरा पर राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण आयोजन का उद्घाटन राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे दोपहर 12 बजे करेंगे। यह कार्यक्रम प्रसिबा राजकीय महाविद्यालय द्वारा आयोजित किया जा रहा है और इसका आयोजन मणियार कॉटेज सभागार में किया जाएगा।
कॉन्फ्रेंस में देशभर से 500 से अधिक शिक्षाविद भाग लेंगे, जो भारतीय ज्ञान परंपरा के विभिन्न आयामों पर मंथन करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष प्रो. एनएल गुप्ता, महासंघ के सचिव प्रो. महेंद्र कपूर, और प्रज्ञा प्रवाह के राष्ट्रीय संयोजक जे नंद कुमार भी उपस्थित रहेंगे।
कॉन्फ्रेंस के संबंध में जानकारी देते हुए प्राचार्य प्रो. पुष्करराज मीणा ने बताया कि राज्यपाल गुरुवार सुबह 11.45 बजे हेलीकॉप्टर से शाहपुरा पहुंचेंगे। उद्घाटन समारोह के बाद उनका दोपहर 2 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करने का कार्यक्रम निर्धारित है।
इस राष्ट्रीय सम्मेलन के आयोजन का उद्देश्य भारतीय ज्ञान परंपरा के महत्व को रेखांकित करना और शिक्षाविदों के बीच विचार-विमर्श को बढ़ावा देना है। सम्मेलन में शिक्षाविद भारतीय शिक्षा प्रणाली, परंपरागत ज्ञान, और आधुनिक शिक्षा में उनके समावेश पर विचार करेंगे। इस महत्वपूर्ण आयोजन को लेकर शाहपुरा में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मणियार कॉटेज सभागार को भव्य रूप से सजाया गया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। राज्यपाल के आगमन को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है।
कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के लिए विभिन्न विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों से शिक्षाविद पहुंच रहे हैं। यह आयोजन शाहपुरा के शैक्षिक क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है और इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को भी लाभ मिलेगा। इस सम्मेलन के माध्यम से भारतीय ज्ञान परंपरा को आगे बढ़ाने और आधुनिक शिक्षा में इसकी भूमिका को सुदृढ़ करने के लिए सार्थक चर्चा होगी। शाहपुरा जैसे ऐतिहासिक स्थान पर इस राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन, क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES