Homeभीलवाड़ाशाहपुरा में कल्याण मानस मंडल का परिंडा अभियान प्रारंभ

शाहपुरा में कल्याण मानस मंडल का परिंडा अभियान प्रारंभ

शाहपुरा- पेसवानी
शाहपुरा में जयश्री कल्याण मानस मंडल की ओर से पंरिडे बांधने व वितरण का कार्य आज समारोह पूर्वक प्रांरभ किया गया। अभियान का शुभारंभ रामनिवास धाम में रामनिवास धाम के कार्यवाहक भंडारी संत जगवल्लभराम महाराज व संत नवनीध राम महाराज ने पंरिडा वितरण करके किया। इस मौके पर दोनो संतों ने कहा कि गर्मी के इस दौर में मूक पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना बहुत बड़ा पुण्य है। रामस्नेही संप्रदाय के आद्याचार्य स्वामी रामचरणजी महाराज ने दो सदी पूर्व ही इस संबंध में अपना संदेश दिया था।
मानस मंडल के प्रदेश अध्यक्ष तेजेंद्र दाधीच ने बताया कि रामनिवास धाम में समाधि स्तंभजी के यहां से किये गये परिंडा अभियान के आगाज के बाद अब जिले में दो हजार पंरिडे वितरित किये जायेगें। इस मौके पर मंडल के परामर्शदाता मूलचन्द पेसवानी भी मौजूद रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES