Homeभीलवाड़ाशाहपुरा में लोकतंत्र सेनानी कन्हैयालाल धाकड़ का जन्मोत्सव मनाया

शाहपुरा में लोकतंत्र सेनानी कन्हैयालाल धाकड़ का जन्मोत्सव मनाया

शाहपुरा।पेसवानी
लोकतंत्र सेनानी कन्हैयालाल धाकड़ का जन्मोत्सव रविवार को भव्य रूप से मनाया गया। शाहपुरा में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह के साथ उनकी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।
भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों ने कन्हैयालाल धाकड़ को साफा पहनाकर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सभी ने उन्हें मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। धाकड़ को उनके लंबे राजनीतिक जीवन और समाज सेवा के लिए सराहा गया।
कन्हैयालाल धाकड़ ने अपने जीवन में जनसंघ से लेकर भाजपा तक, पार्टी के लिए अनेक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। वे दो बार शाहपुरा नगर पालिका के अध्यक्ष के पद पर आसीन रहे। उनके कार्यकाल में शाहपुरा में विकास कार्यों को नई दिशा मिली। कन्हैयालाल धाकड़ की धर्मपत्नी वर्तमान में शाहपुरा नगर परिषद की उपसभापति हैं। धाकड़ परिवार का राजनीतिक और सामाजिक योगदान शाहपुरा में प्रमुखता से जाना जाता है।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनकी लंबी सेवाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने धाकड़ के जीवन से प्रेरणा लेने और पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान धाकड़ ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए समर्पित रहना ही हमारा उद्देश्य होना चाहिए। कन्हैयालाल धाकड़ का जन्मोत्सव न केवल उनके सम्मान का प्रतीक था, बल्कि उनके द्वारा समाज और राजनीति में किए गए अतुलनीय योगदान को भी याद करने का अवसर था। उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES