भीलवाड़ा । राज्य सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार शनिवार 14 मार्च को शाहपुरा तालुका में बेंच प्रथम में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सानिया हाशमी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया । लोक अदालत में मोटर यान दुर्घटना, दावा अधिकरण, दांडिक शमनीय अपराध, सिविल प्रकरण, एन आई एक्ट प्रकरण, प्रीलिटिगेशन, राजीनामा योग्य ट्राफिक चालान एवं अन्य राजीनामा योग्य मामले रखे गए तथा कुल 592 प्रकरण एवं राजस्व न्यायालय शाहपुरा के कुल 6808 प्रकरणों का निस्तारण किया गया । बैंच प्रथम में कुल 2564 न्यायालय के प्रकरण रखे गए जिनमें से कुल 592 प्रकरणों का राजीनामे से निस्तारण किया गया जिनमे एम ए सी टी प्रकरणों के अंतर्गत कुल 35 लाख 60 हजार रु का अवार्ड पारित किया गया तथा आपसी सहमति से बैंक रिकवरी व बिजली विभाग के प्री लिटिगेशन प्रकरणों का निस्तारण भी किया गया जिनमे 83 लाख 80 हजार रु का अवार्ड पारित किया गया एवं राजस्व न्यायालय के कुल 6808 प्रकरणों का निस्तारण किया गया । इस अवसर पर लोक अदालत के सदस्य दिनेश चंद्र व्यास, उपखंड अधिकारी शाहपुरा एवं न्यायालय के कार्मिक सुधीर उपाध्याय, दशरथ रैगर, विनोद गुर्जर, नवीन महावर तालुका सचिव आजाद मोहम्मद एवं अधिवक्तागण व विभिन्न विभागों, बैंको के अधिकारी एवं कर्मचारी के सहयोग से लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया ।
