Homeभीलवाड़ाशाहपुरा में थाना प्रभारी की अगुवाई में निकला फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण दीपावली...

शाहपुरा में थाना प्रभारी की अगुवाई में निकला फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण दीपावली मनाने की अपील

शाहपुरा मूलचन्द पेसवानी
शाहपुरा कस्बे में आगामी दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज पर्व को लेकर रविवार को देर सांय पुलिस प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च की अगुवाई थाना प्रभारी सुरेशचंद्र ने की।
फ्लैग मार्च का उद्देश्य नगर में शांति, सुरक्षा और सौहार्द का माहौल बनाए रखना था। इस दौरान थाना प्रभारी सुरेशचंद्र ने नगरवासियों से अपील की कि वे दीपावली का पर्व शांति, प्रेम और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार रोशनी और खुशियों का प्रतीक है, इसे सामाजिक एकता और सौहार्द के संदेश के साथ मनाना हर नागरिक का कर्तव्य है।
फ्लैग मार्च थाना परिसर से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार, त्रिमूर्ति चैराहा, बालाजी छतरी रोड, पुराना बस स्टैंड, और प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस जवानों ने पैदल और वाहन रैली के माध्यम से लोगों को सुरक्षा और शांति बनाए रखने का संदेश दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि दीपावली पर भीड़भाड़ को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा के लिए विशेष पुलिस दलों की तैनाती की गई है। मुख्य बाजार क्षेत्र में नो-एंट्री व्यवस्था लागू रहेगी और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। फ्लैग मार्च में पुलिस कर्मियों के साथ पुलिस मित्र, सुरक्षा सखी और स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में कहा कि शाहपुरा नगर में दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और सुरक्षा के वातावरण में मनाया जाएगा।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES