शाहपुरा में उप कारागृह का निरीक्षण

भीलवाड़ा । माननीय उच्चतम न्यायालय तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भीलवाड़ा के आदेशानुसार उपकारागृह शाहपुरा पर अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश शाहपुरा सानिया हाशमी एवं उपखण्ड स्तर पर गठित बोर्ड ऑफ़ विजिटर्स के साथ जेल निरीक्षण किया गया। उक्त निरीक्षण के दौरान प्रभारी अधिकारी उपकारागृह प्रहलाद गुर्जर , PWD अधिशासी अभियंता शहजाद मोहम्मद, तालुका सचिव आजाद मोहम्मद, अपर लोक अभियोजन अधिकारी हितेश शर्मा, चिकित्सा अधिकारी जिला चिकित्सालय शाहपुरा श्री अशोक कुमार जैन जेल निरिक्षण के दौरान उपस्थित रहे। तालुका सचिव श्री आजाद मोहम्मद एवं अपर लोक अभियोजन अधिकारी श्री हितेश शर्मा ने बताया कि निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य जेल मे जाति तथा धर्म के आधार पर छुआछूत हो तो उसकी जाँच करना था व इसके साथ ही प्रशासन की कार्यप्रणाली की समीक्षा करना, बंदियों की स्थिति का आकलन करना, और जेल में उपलब्ध सुविधाओं एवं सुधार कार्यक्रमों की प्रगति को परखना था। किसी भी बंदी के साथ उसकी जाती या धर्म के आधार पर भेदभाव करना गलत है। निरीक्षण के दौरान सभी बंदियों की समस्याएं सुनी गई तथा निशुल्क विधिक सहायता के बारे मे बताया। कैदीयों के भोजन की गुणवत्ता, समय पर आपूर्ति और पोषण का निरिक्षण किया। कैदीयों के आवास कक्षों की स्वछता और वेंटीलेशन की स्थिति की जाँच की गयी व जेल की स्थिति मे सुधार के निर्देश दिए।