जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शाहपुरा विजेता

रायपुर, 27 सितंबर। स्मार्ट हलचल|राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सगरेव (रायपुर) द्वारा आयोजित जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता (19 वर्षीय छात्र वर्ग) का समापन समारोह 27 सितंबर 2026 को आयोजित हुआ। समारोह राजेंद्र कुमार त्रिवेदी के मुख्य आतिथ्य एवं कुलदीप त्रिवेदी, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस रायपुर, की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।समारोह में विशिष्ट अतिथि रणदीप त्रिवेदी (पीसीसी सदस्य), प्रकाश चंद्र जाट (पंचायत समिति सदस्य), गोपाल सोमानी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देवी लाल खटीक, पारस लाल जोगी (आरपी), तेज प्रकाश नाथ, विभागीय प्रतिनिधि नरेश कुमार टांक, पूर्व प्रधानाचार्य रायमल कुम्हार, विक्की कुमार, प्रदीप कुमार एवं ममता शर्मा सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी रामेश्वर लाल कुमावत ने बताया कि प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुरा की टीम विजेता रही। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय धानमंडी ने द्वितीय तथा विद्या रामचंद्र उच्च माध्यमिक विद्यालय पालड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

समापन समारोह में पंचायतवासी एवं विद्यालय स्टाफ सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इनमें रामेश्वर लाल शर्मा, ईश्वर लाल गुर्जर, पूर्व सरपंच मुकेश बड़वा, मदन प्रजापत, उमराव सिंह बड़वा, नरेश सोनी, हीरा लाल गुर्जर, सीता राम सेन, सुख लाल चोरड़िया, बक्शुराम गुर्जर, सुख लाल गुर्जर, श्याम लाल दाधीच, घनश्याम बड़वा, राकेश बड़वा, घनश्याम दाधीच, सोहन लाल खटीक, मोहन लाल सालवी, प्रभु गुर्जर, बद्री खान एवं रोशन लोहार सहित अन्य मौजूद रहे।

इस अवसर पर प्रकाश चंद्र, घनश्याम शर्मा, तेज बहादुर सिंह एवं प्रकाश चंद्र जाट सहित विद्यालय का स्टाफ भी उपस्थित रहा।