Homeभीलवाड़ाशहर की सुरत बदलने को लेकर विधायक, सांसद की कवायद तेज, शहरवासियों...

शहर की सुरत बदलने को लेकर विधायक, सांसद की कवायद तेज, शहरवासियों को जल्द देखने को मिलेंगे परिणाम

सांसद ने केन्द्र को व विधायक ने राज्य सरकार को भेजे प्रस्ताव

भीलवाड़ा/शहर की सुरत बदलने को लेकर शहर विधायक अशोक कोठारी व सांसद दामोदर अग्रवाल ने पदभार संभालने के साथ ही कवायद शुरू कर दी थी। जिसका शहरवासियों को जल्द ही परिणाम भी देखने को मिलेंगा। इसके लिए सांसद अग्रवाल केन्द्र को व विधायक कोठारी राज्य सरकार को प्रस्ताव भेज चुके हैं। जल्द ही कुछ प्रस्तावों पर मुहर भी लगने वाली है। यह सबकुछ विधायक द्वारा जनसंवाद आयोजन के दौरान सुनने को मिला। कार्यक्रम से पुर्व कोठारी के “गौ सेवक” से “जनसेवक’ तक के सफर की बात बताई गई। जिसमें कहा गया की कोठारी कभी भी राजनीति में नहीं आना चाहते थे। लेकिन शहर में बदलाव की बयार की मांग उठी और कोठारी ने इस मांग को स्वीकार कर जनसेवक बनने के लिए कदम उठाए और आज शहर विकास के ट्रेक पर है। नगर निगम सभागार में आयोजित जनसंवाद आयोजन के दौरान वस्त्रनगरी को देश के मॉडल में शुमार होने की बात भी कही गई। जिसकी नींव रख दी गई है। ऐसी बात सामने आई। वहीं शहर की कई महत्वाकांक्षी योजनाओं में जल्द ही शहरवासियों को एक और ओवरब्रिज की सौगात मिलेगी। इसके लिए भी प्रयास तेज कर दिए गए हैं। स्मार्ट सिटी, एलिवेटेड रोड, कोठारी रीवर फ्रंट की योजना भी साकार होगी। जनसंवाद कार्यक्रम में शहरवासियों को विधायक द्वारा इस बात का भी भरोसा दिलाया गया‌। इसके साथ ही शहर की सभी निजी कॉलोनियों को चंबल पेयजल परियोजना का पानी मिलेगा। शहरी सोन्दर्यकरण को लेकर गांधीसागर व मानसरोवर झील पर्यटक स्थल बनेंगे।
शहर विधायक कोठारी ने अपने एक साल पूर्ण होने पर जनता को शहर के विकास एवं समस्याओं को लेकर सैंकड़ों सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा की इस एक वर्ष के दौरान उन्होंने केन्द्र व राज्य सरकार को शहर के कई विकास कार्यों के लिए पत्र व्यवहार से माध्यम से अवगत कराया है। जनसंवाद के दौरान सभागार में मौजूद शहरवासियों के समक्ष अर्पित कोठारी ने विधायक कोठारी द्वारा करवाए जा रहे व आगामी विकास कार्यों का प्रतिवेदन पेश किया।

IMG 20241226 WA0043

डाड ने लगाया, छाबडा का चश्मा

जनसंवाद के दौरान प्रस्तावना रखने को लेकर नगर विकास न्यास के पुर्व अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण डाड को भी बोलने का अवसर मिला तो उन्होंने पुर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को लेकर कागज पर लिखी पंक्तियों को पढ़ने के लिए सभागार में मौजूद लोगों से चश्मा मांगा तो आरसीएम के छाबड़ा ने अपना चश्मा दिया। तत्पश्चात छाबड़ा को पुनः चश्मा लौटाते हुए डाड ने चुटकी लेते हुए कहा की “मैंने मेरी आंखों पर लगा छाबड़ा जी का चश्मा उतार दिया”

नगर निगम व नगर विकास न्यास की कार्यशैली को लेकर जताया रोष

नगर निगम में महत्वपूर्ण पद पर अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे रामलाल योगी व पार्षद राजेश सिंह सिसोदिया ने युआईटी व नगर निगम में अपने ही बोर्ड की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। उन्होंने दोनों ही जगह पर कामकाज में भ्रष्टाचार तक के आरोप लगाए और सभागार में खड़े होकर रोष जताया। जिसके चलते विधायक पक्ष के कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES