Wednesday, May 20, 2026
Homeस्मार्ट हलचलउदय हो रहा है, न्याय और कर्मफल का ग्रह शनि किन किन...

उदय हो रहा है, न्याय और कर्मफल का ग्रह शनि किन किन राशियो को मिलेगा शुभफल ?

12 अप्रैल 2026 को उदय हो रहा है…. न्याय और कर्मफल का ग्रह शनि…..
किन किन राशियो को मिलेगा शुभफल ? जानिये…..

मूलचन्द पेसवानी
भीलवाड़ा, स्मार्ट हलचल। रविवार वैशाख कृष्ण दशमी को कर्मफलदाता और कलियुग का न्यायधीश शनि ग्रह अंशो में सूर्य से दूर होते ही मीन राशि में उदय हो जायेगा। ज्योतिषविद् पंडित योगेंद्र शर्मा ने बताया कि 08 मार्च 2026 से मीन राशि में अस्त चल रहे शनि ग्रह के उदय होते ही कई राशियो की किस्मत के द्वार खुल सकते है। 12 अप्रैल को सूर्य और शनि में लगभग 15 अंशो की दूरी हो जायेगी जिससे अस्त चल रहा शनि उदय हो जायेगा।

वर्तमान में बृहस्पति की राशि मीन में भ्रमणरत शनि के उदय होते ही कुछ राशियो के लिए नई उम्मीद और सफलता की सम्भावनाऐं बढ जायेगी। ज्योतिषी आचार्य योगेंद्र ने बताया कि जब कोई ग्रह अस्त अवस्था से निकलकर उदय होता है तो उसकी चेतना और शक्ति में असीमित बढोतरी होती है। शनि कर्मो का न्याय करने वाला ग्रह माना जाता है। जो मनुष्य को कर्म और मेहनत के अनुसार फल देता है। स्थायी प्रभाव देने वाला शनि हमेशा अच्छे और बुरे कर्मो के अनुसार परिणाम देता है। इसे अकस्मात् चमत्कार वाला ग्रह नही माना जाता बल्कि शनि जीवन में धीरे धीरे पोजिटिव बदलाव लेकर आता है। अंतराष्ट्रीय ज्योतिषी आचार्य योगेन्द्र शर्मा ने बताया कि सभी बारह राशियो में से किन किन राशियो को उदय शनि लाभ देकर जायेगा… जानते है।

योगेंद्र शर्मा
आचार्य योगेंद्र शर्मा

वृष राशि वालो के एकादश भाव अर्थात् लाभ भाव में पापी ग्रह शनि का उदय होना शुभफलदायी माना जायेगा। रूके कार्य बनेगें। आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी। अब तक आ रही परेशानियां काफी कम या समाप्त होगी।
मिथुन राशि वालो के दशम् भाव में मीन राशि में शनि का उदय होना व्यापार और नौकरी के लिए काफी अच्छा फल देकर जायेगें। जो योजनाऐं काफी समय से अटकी हुई थी उनका क्रियान्वन हो सकता है। आर्थिक दशा में सुधार आएगा।
तुला राशि के छठे भाव में शनि का उदय होना शत्रुओ पर विजय दिलवा सकता है। न्यायलय में चल रहे विवाद आपके पक्ष में निर्णय हो सकता है या किसी तरह का पोजिटिव समझौते की सम्भावना रहेगी। थोडे समय से परेशान कर रही किसी भी तरह की बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।
मकर राशि के तीसरे भाव में शनि का उदय होना शुभ माना जायेगा। भाई बन्धुओ से चल रहा तनाव कम या समाप्त हो सकता है। जिन कार्यो में आपने मेहनत की है उनका आपको दुगुना फल मिल सकता है। धन के मामले में शनि का उदय होना आपके लिए पोजिटिव रहेगा। रोग दोषो से मुक्ति मिलेगी।
बाकी बची राशियां मेष, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक, धनु, कुम्भ और मीन के लिए शनि का उदय होना मिला जुला फल मिलेगा। इनमें से मेष और सिंह राशि को अवश्य सावधान रहना चाहिए क्योंकि मेष के बारहवें भाव में और सिंह के आठवें भाव में अभी भी चार ग्रहो जमावडा विशेषकर सूर्य, शनि और मंगल की होना शुभ नही माना जाता सकता।
जिन राशियो को उदय शनि का शुभफल नही मिले वे सोमवार से शनिवार सूर्यास्त के बाद शनि मंत्र ओम शनि देवाय नमः बोलते हुए पीपल के नीचे सरसो के तेल का दीपक जलाये।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular