किशन खटीक
रायपुर । शनिवारीय कार्यक्रम के तहत आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय रायपुर में छात्र सांसद चुनाव हुए। इसके अंतर्गत मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री श्याम लाल कुमावत को बनाया गया। चुनाव में कक्षा तीन से कक्षा 10 तक के कुल 402 भैया बहनों में से 329 ने मतदान किया और मतदान प्रतिशत 81.85 रहा। इस चुनाव में कुल 26 उम्मीदवारों ने भाग लिया जिसमें 15 उम्मीदवार भैया और 11 उम्मीदवार बहिनें रही। जिसका परिणाम विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विजय सिंहजी चुंडावत द्वारा सोमवार दिनांक 13 जनवरी 2025 को घोषित किया जाएगा। इस छात्र चुनाव में सभी भैया बहनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और वास्तव में चुनाव की प्रक्रिया किस प्रकार से संपन्न होती है इसके बारे में प्रत्यक्ष ज्ञान प्राप्त किया।
निर्वाचन अधिकारियों के रूप में विद्यालय के गुरुजी नारायण सुथार , पप्पू पुरी गोस्वामी, भेरुलाल कुम्हार , भूपेंद्र सिंह चुंडावत, काना पुरी गोस्वामी, गौरव शर्मा, नीलम दीदी , सरोज दीदी, सुनीता दीदी एवं सीमा दीदी उपस्थित रहे ।


