Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़जोगणियां माता मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, शुभ मुहूर्त में हुई...

जोगणियां माता मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत, शुभ मुहूर्त में हुई घटस्थापना

 महेन्द्र धाकड़

चितौड़गढ़। स्मार्ट हलचल @बेगूं उपखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जोगणियां माता मंदिर में शारदीय नवरात्र की शुरुआत हुई। इस अवसर पर विविध धार्मिक आयोजन किए गए।मंदिर परिसर में 52 फीट ऊंचा त्रिशूल स्थापित किया गया, जिसका वजन 22 क्विंटल है। राजसमंद जिले के आमेट निवासी श्रवणलाल गवारिया ने नो धातुओं से यह त्रिशूल भेंट किया। श्रवणलाल गवारिया के मणिहार, कबाड़ा का व्यवसाय है और यह हर वर्ष माता के मंदिर अर्जी लगाते है।
दोपहर 12.15 बजे अभिजित मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ध्वजारोहण के साथ घटस्थापना की गई। इसके अलावा, दैनिक श्रृंगार पूजन-अर्चन एवं आरती दर्शन, दुर्गापाठ शतचंडी यज्ञ व हवन सहित धार्मिक अनुष्ठान होंगे।
प्रतिदिन रात्रि 8 बजे रामलीला मैदान में रामलीला का मंचन होगा। 10 अक्टूबर को दुर्गाष्टमी पर महारात्रि जागरण एवं विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। दुर्गाष्टमी पर रातभर श्रद्धालुओं के लिए दर्शन सुविधा रहेगी। संस्थान द्वारा श्रद्धालुओं के लिए छाया, पानी एवं आवास सहित अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं।

– शारदीय नवरात्रि महोत्सव 3 से 12 अक्टूबर तक धूमधाम से मनाया जाएगा महोत्सव

शारदीय नवरात्रि महोत्सव 3 से 12 अक्टूबर तक बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 3 अक्टूबर को ध्वजारोहण और घट स्थापना के साथ महोत्सव की शुरुआत हुई। इसके बाद शतचंडी यज्ञ, देवी भागवत कथा, रामलीला मंचन, भजन संध्या और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 7 और 9 अक्टूबर को भजन संध्या आयोजित की जाएगी, जबकि 10 अक्टूबर को दुर्गा अष्टमी के अवसर पर महारात्रि जागरण होगा। इस जागरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। महोत्सव का समापन 12 अक्टूबर को यज्ञ पूर्णाहुति के साथ होगा।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES