राम रसोड़े में सेवा और श्रद्धा के साथ शारदीय नवरात्र महोत्सव का समापन
पांडवा के भंवरिया में श्री अमरनाथ सेवा समिति ने पैदल यात्रियों और माता के भक्तों की सेवा की, ग्रामीणों व भामाशाहों का रहा सहयोग
रमेशचंद्र डाड
आकोला । स्मार्ट हलचल।श्री अमरनाथ सेवा समिति, बरूंदनी की ओर से पांडवा के भंवरिया में आयोजित शारदीय नवरात्र महोत्सव 2026 का समापन श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ हुआ। नवरात्र के दौरान समिति के कार्यकर्ताओं ने माता के भक्तों और पैदल यात्रियों की सेवा में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
पर्वतमालाओं के बीच स्थित पांडवा के भंवरिया में संचालित राम रसोड़े में श्रद्धालुओं के लिए चाय, भोजन और पेयजल की व्यवस्था की गई। भजन-कीर्तन के साथ सेवा कार्यों से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। ग्रामीणों, भामाशाहों और कार्यकर्ताओं के सहयोग से सेवा का यह आयोजन सफल रहा।
समिति ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी ग्रामीणों, भामाशाहों और श्रद्धालुओं का आभार जताया। सेवा कार्य में राधेश्याम अहीर, नंदलाल माली, सत्तू सेन, बाबूलाल तेली, भेरूलाल माली, कन्यालाल अहीर, भगवानलाल वैष्णव, भूरालाल मीणा, मुकेश वैष्णव, नारायण मीणा, शंकर मेरठ, कमलेश सुथार, कैलाश अहीर और राधेश्याम भैया सुनिल कुमार सोनी शकर महेश राधेश्याम सहित अन्य कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों का सहयोग रहा।