शशि गर्ग अ.भा. महिला अग्रवाल सम्मेलन पूर्वी राज. की प्रदेश महिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त

सी पी गोयल
बारां,12 अगस्त। स्मार्ट हलचल|अखिल भारतीय महिला अग्रवाल सम्मेलन पूर्वी – राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गर्ग एवं महिला प्रदेश अध्यक्ष आरती गुप्ता, महामंत्री डॉ सुधा जाजोदिया के निर्देश पर महिला प्रभारी राजदुलारी गोयल की सहमति से समाजसेवी शशि गर्ग पत्नी अशोक गर्ग सर्राफ को प्रदेश महिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। ज्ञात हो अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन सम्पूर्ण देश के अग्रवाल समाज का राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाला एक मात्र संगठन है ।यह अपनी प्रादेशिक और जिला इकाइयों के साथ साथ पूरे देश में युवा एवं महिला मंडल के माध्यम से समस्त समाज को संगठित करने हेतु प्रयासरत रहता है ।
नवनियुक्त प्रदेश महिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशि गर्ग ने कहा कि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पूर्वी राजस्थान के सम्माननीय शीर्ष पदाधिकारियों ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे समाज हित में महिला सम्मेलन के लिए कार्य करने का मेरा पूरा प्रयास रहेगा । भगवान श्री अग्रसेन जी महाराज के सिद्धांतों और आदर्शों का पूरे देश में प्रचार-प्रसार होगा । शशि गर्ग को प्रदेश महिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर नेहा गुप्ता,नीतू गुप्ता,राजेश मंगल,अनिता जैन, रेणु मंगल,शोभा बंसल,मंजू बंसल,दीपिका लोहिया ने प्रदेश सलाहकार समिति सदस्य आशा गोयल, पिंकी गोयनका, राधा मित्तल, नीतू गर्ग, बबली अग्रवाल, नीतू गुप्ता, बबीता गर्ग, उषा निरंजन गोयल, सुशीला बंसल, अनीता जैन, निशा गोयंका, हेमलता गर्ग समेत सभी मातृशक्ति ने खुशी जाहिर करते हुए सभी ने बधाइयाँ दी।