Homeभीलवाड़ाशास्त्री नगर माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा एक शाम संस्कृति संकल्प-2024 का आयोजन

शास्त्री नगर माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा एक शाम संस्कृति संकल्प-2024 का आयोजन

Shastri Nagar Maheshwari Women

महिला टीमों ने दी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति, विजेताओं को किया सम्मानित

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) शास्त्री नगर माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा श्रीनगर माहेश्वरी महिला संगठन के तत्वाधान में एक शाम संस्कृति संकल्प-2024 का आयोजन नगर परिषद सभागार में किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला टीमों द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अध्यक्ष मधु समदानी ने बताया कि इस दौरान भारतीय संस्कृति का हमारे जीवन में सामजस्य प्रदर्शित करते हुए, राम – कृष्ण की पौराणिक कथाओं, गणतंत्र दिवस पर सभी क्षैत्रिय सभाओं द्वारा नाटिका प्रस्तुती दी गई। मिडिया प्रभारी राधा न्याती ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम आरकेआरसी व्यास कॉलोनी, द्वितिय बापूनगर, तृतीय आजाद नगर तथा पथिकनगर व संजय काॅलोनी को सात्वंना पुरूस्कार दिए गए। मंच संचालन मोना डाड व निशा काकाणी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के प्रभारी शोभा मालू तथा विजय लक्ष्मी समदानी रही। कार्यक्रम के अंत में सचिव रेखा धूत ने सभी का आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम में चेतना जागेटिया, मीनु झंवर, सुचिता कोगटा, रंजना बिरला, राखी राठी, संगीता काकाणी, शोभा बजाज राठी, सुनिता लढ़ा, मधु लढ़ा, रेणु कोगटा, अनुपमा मंत्री सहित विभिन्न क्षैत्रिय सभा की अध्यक्ष व सचिव की पुरी टीम उपस्थित रही।

इन्होनें की कार्यक्रम की शुरुआत
सचिव रेखा धूत ने बताया कि अखिल माहेश्वरी महिला संगठन की संगठन मंत्री ममता मोदानी, पश्चिमांचल संयुक्त मंत्री शिखा भदादा, प्रदेश अध्यक्षा सीमा कोगटा, प्रदेश उपाध्यक्षा अंकिता राठी, जिला अध्यक्ष प्रीति लोहिया, जिला सचिव भारती बाहेती, नगर अध्यक्ष सुमन सोनी, नगर सचिव सोनल माहेश्वरी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

इनका रहा विशेष सहयोग
एक शाम संस्कृति संकल्प-2024 का आयोजन को सफल बनाने में रशमी कोगटा, राधा न्याति, शोभा मालू, मोना डाड, निशा काकानी, प्रफुल्ल राठी, शकुंतला झंवर, विजयलक्ष्मी समदानी, विनिता तपाडिया, विष्णुकांत गट्टानी, रेखा लढ़ा, सुषमा समदानी, अमिता मूंदड़ा, राज माहेश्वरी, खुशबू राठी, भावना राठी, प्रतिक्षा मेलाणा, मधु मोदी सहित शास्त्री नगर माहेश्वरी महिला मंडल की पुरी टीम का विशेष सहयोग रहा।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES