Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़पिपलाज माता मंदिर पर नौ दिवसीय शतचंडी पाठ महोत्सव संपन्न

पिपलाज माता मंदिर पर नौ दिवसीय शतचंडी पाठ महोत्सव संपन्न

महेन्द्र धाकड़

चित्तौड़गढ़। स्मार्ट हलचल/बेगूं उपखंड क्षेत्र के नंदवाई गांव स्थित पिपलाज माता मंदिर में नौ दिवसीय शतचंडी पाठ महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संपन्न हुआ। यह महोत्सव अमावस्या से शुरू होकर रामनवमी तक चला, जिसके अंतर्गत प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान और विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पंडित विनोद व्यास द्वारा वैदिक विधि और मंत्रोच्चारण के साथ नौ दिनों तक मां दुर्गा के शतचंडी पाठ का आयोजन किया गया। नरेन्द्र जोशी व माता के पुजारी रतन गुर्जर ने बताया कि नौ दिवस में श्रद्धालु माता जी के जयकारों के साथ दर्शन किए। कमेटी के सदस्यों द्वारा पूरे नौ दिनों तक वैदिक पद्धति से पूजा, दुर्गा पाठ और विशेष श्रृंगार कराया गया। रामनवमी के दिन औषधि दुर्गा हवन कराया गया,जिसमें महाआरती के साथ देवीलाल जाट दिनेश जोशी वीरेंद्र जोशी पन्नालाल धाकड़ ने जोड़ों के साथ आहुतियां दी गईं।कई वर्षों से जगदंबा मां वैदिक विधि विधान से नौ दिन तक विशेष श्रृंगार एवं पूजा की जाती रही है। कार्यक्रम के समापन पर कन्या पूजन कर कन्याओं को भोजन कराया गया। इसके पश्चात मंदिर समिति द्वारा आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर पिपलाज माता कमेटी के अध्यक्ष अशोक उपाध्याय,जगन्नाथ धाकड़, मनोज जोशी,प्रेम धाकड़, सीताराम जाट, मुकेश हजूरी, हरलाल सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES