मांडल । मांडल क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करते हुए विधायक उदयलाल भडाणा ने कहा कि शिक्षा की सामग्री के अभाव में कोई भी बच्चा शिक्षा से दूर नहीं रहना चाहिए । भाजपा युवा नेता एवं विधायक प्रवक्ता कमलेश सिंह गुड्डा ने बताया कि मांडल विधानसभा क्षेत्र में पालड़ी स्थित विधायक कार्यालय पर मांडल विधायक उदय लाल भडाणा ने कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए कहा कि मांडल विधानसभा क्षेत्र में कोई भी बच्चा किसी भी सामग्री के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे । बच्चे देश का भविष्य है यही बच्चे शिक्षा ग्रहण कर कोई कलेक्टर बनकर कोई इंजीनियर बनकर कोई प्रोफेसर बनकर देश की सेवा करेंगे विधायक उदयलाल भडाणा ने कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए बताया कि प्रत्येक गांव प्रत्येक पंचायत में आप हम सब मिल बैठकर सभी उन सभी जरूरतमंद बच्चों की मदद करनी है जो शिक्षा की सामग्री नहीं ला सकते पुस्तक नहीं खरीद सकते हैं या और कोई ऐसी समस्या आती है पढ़ने में उस के लिए उसकी हर स्तर पर मदद करेंगे । मांडल विधायक उदयलाल भडाणा ने मांडल विधानसभा क्षेत्र में d m f t फंट से विद्यालय भवन निर्माण के लिए करोड़ों रुपए स्वीकृत काराए मांडल विधायक उदयलाल भडाणा ने अपने बजट से पूरे मांडल विधानसभा के विद्यालय में बच्चों के बैठक के लिए डरी वितरण की थी ।
