Homeभीलवाड़ारायला के ‘शिक्षा मंदिर’ में हंगामा: अभिभावक संग अभद्रता का आरोप, फीस...

रायला के ‘शिक्षा मंदिर’ में हंगामा: अभिभावक संग अभद्रता का आरोप, फीस विवाद ने पकड़ा तूल

रायला।(लकी शर्मा)।रायला। कस्बे के चर्चित हैप्पी हॉवर्स स्कूल में फीस को लेकर शुरू हुआ विवाद अब तूल पकड़ चुका है। आरोप है कि स्कूल परिसर में एक महिला अभिभावक के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। आहत महिला रोते-बिलखते उपतहसील कार्यालय पहुंची और लिखित शिकायत देकर सख्त कार्रवाई की मांग की।
महिला अभिभावक का कहना है कि मौके पर मौजूद स्कूल संचालक और उनकी पत्नी प्रतिभा ने उनके साथ कई तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिससे वे मानसिक रूप से आहत हुईं। इसी घटनाक्रम के बाद मामला गरमा गया और शिकायत प्रशासन तक पहुंची।
उपतहसीलदार सत्यनारायण ने बताया कि फीस से जुड़ी बात पर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। प्राप्त लिखित शिकायत उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है और आगे की कार्रवाई प्रशासनिक स्तर पर तय होगी।
सूत्रों के अनुसार, मामला कक्षा 8 के छात्र से जुड़ा है, जिसकी परीक्षा महज दो दिन बाद प्रस्तावित है। परिजन का कहना है कि ऐसे माहौल में बच्चे की पढ़ाई और मानसिक स्थिति पर असर पड़ रहा है।
अब निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं—क्या होगी ठोस कार्रवाई या फिर कागजी प्रक्रिया में मामला ठंडा पड़ जाएगा? कस्बे में चर्चा गर्म है और लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular