Homeभीलवाड़ाशिक्षा संबंधित समस्याओं को लेकर सातोला का खेड़ा के प्रतिनिधि मिले शिक्षा...

शिक्षा संबंधित समस्याओं को लेकर सातोला का खेड़ा के प्रतिनिधि मिले शिक्षा मंत्री दिलावर से

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- राजस्थान में भजनलाल सरकार के मंत्रियों के विभागों के बटवारे के बाद संबंधित विभागों की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधि मंडल का मिलना शुरू हो गया, बुधवार को सातोला का खेड़ा ग्राम पंचायत का प्रतिनिधि मंडल ने रामगंज मंडी विधायक मदन दिलावर के शिक्षा मंत्री बनने पर उनके निजी आवास जाकर बधाई दी एवं सातोला का खेड़ा ग्राम पंचायत की शिक्षा से संबंधित समस्यायों से अवगत कराया, जिसका शिक्षा मंत्री दिलावर ने पूर्णतया निस्तारण का आश्वासन दिया, प्रतिनिधि मंडल में भाजपा जिला महामंत्री वेदप्रकाश खटीक, कोटड़ी मंडल उपाध्यक्ष शिवराज खटीक, नंदराय मंडल महामंत्री संजय, रोहित, राधेश्याम, दुर्गेश सिंह, सत्यनारायण आदि मौजूद थे ||

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES