Homeराजस्थानकोटा-बूंदीलाखेरी में 8 मार्च को निकलेगी भव्य शिव बारात

लाखेरी में 8 मार्च को निकलेगी भव्य शिव बारात

लाखेरी से महाकाल ग्रुप सदस्य शिव बारात के लिए निमंत्रण देने पहुंचे उज्जैन, बाबा महाकाल को दिया निमंत्रण

लखन झांझोट

लाखेरी- स्मार्ट हलचल/शहर में महाशिवरात्रि के उपलक्ष में निकलने वाली भव्य शिव बारात को लेकर महाकाल ग्रुप के सदस्य तैयारीयों में जुट गए। लाखेरी में महाशिवरात्रि के पर्व पर 8 मार्च को महाकाल ग्रुप के सानिध्य में तृतीय शिव बारात का आयोजन किया जाएगा। शिव बारात की तैयारीयों के प्रथम चरण में महाकाल ग्रुप के सदस्य लाखेरी से उज्जैन महाकाल बाबा को शिव बारात में आमंत्रित करने पहुंचे। जहां पर उज्जैन महाकाल के दरबार में विधिवत पूजा अर्चना कर भक्तों ने बाबा महाकाल को शिव बारात में पधारने के लिए आमंत्रित किया। शहर में आगामी 8 मार्च को महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव बारात धूमधाम से निकाली जाएगी।यह बारात शहर के ब्रह्मपुरी स्थित लच्छेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई बॉटम लेवल शिव मंदिर पर पहुंचेगी। जहां पर महा आरती के साथ समापन होगा। गौरतलब है कि गत दो वर्षो से शहर में महाकाल ग्रुप के सानिध्य में भव्य बारात के आयोजन की शुरुआत हुई थी, भक्तों का कहना है कि शिव बारात को लेकर शहरवासी काफी उत्साहित रहते हैं। महाकाल बाबा को निमंत्रण देने के बाद सभी शिव भक्त शोभायात्रा को भव्य तैयारीयों में जुट गए।साथ ही शहर के सभी देवालयों में शिव बारात में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया जायेगा।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES