पाड़नपोल से चोखामुखा महादेव मंदिर शंकर घट्टा तक निकली कावड़ यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत
चित्तौड़गढ़, स्मार्ट हलचल। शिव भोले भक्तों द्वारा 23 अगस्त 2026 को पाड़नपोल से चोखामुखा महादेव मंदिर, शंकर घट्टा तक कावड़ यात्रा निकाली गई। सुबह करीब 11:30 बजे शुरू हुई कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए।कावड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालु धार्मिक जयकारे लगाते हुए चोखामुखा महादेव मंदिर की ओर रवाना हुए। यात्रा को लेकर भक्तों में उत्साह देखने को मिला।जागेश्वर महादेव मंदिर एवं जिला आयुर्वेदिक अस्पताल के बाहर दशनाम गोस्वामी समाज सेवा संस्था, शहर चित्तौड़गढ़ की ओर से कावड़ यात्रियों एवं यात्रा में शामिल भक्तों का पुष्पवर्षा कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष यशवंत पुरी गोस्वामी एडवोकेट, उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश पर्वत एडवोकेट, गोपाल गिरी जूस, गोपाल जगन्नाथ गिरी, तारण पुरी, पुखराज पुरी, मुकेश पुरी, संजय पुरी, अंकित पुरी, गणेश भारती, रवि पुरी, अभिनन्दन पुरी, राकेश पुरी एडवोकेट, बालकिशन पुरी, बंशी भारती, अंशु एवं मंशु सहित अन्य समाजजन मौजूद रहे।
महिला पदाधिकारियों एवं समाज की महिलाओं ने भी कावड़ यात्रियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान महिला जिला अध्यक्ष अलका गोस्वामी, उपाध्यक्ष अंजना गोस्वामी, महिला अध्यक्ष शहर राजेश्वरी गोस्वामी, पूर्व महिला अध्यक्ष शहर मनीषा गोस्वामी, उपाध्यक्ष रेखा पुरी एवं माया पुरी, सचिव प्रेमलता गोस्वामी एडवोकेट, विधि सलाहकार अंजली गोस्वामी एडवोकेट सहित प्रतिभा गोस्वामी, शारदा गोस्वामी, इन्दु देवी, गुड्डी, हेमा भारती, वनिता भारती, सुनीता पुरी, आशना पुरी, प्रियंका पुरी, प्रीति पुरी, संगीता गोस्वामी, अंजु गोस्वामी, काजल एवं गीतिका सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
