विधायक आक्या सियालीया में शिव परिवार मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

ओम जैन

शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चितौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या गुरूवार को ग्राम सियालीया के धाकड़ मौहल्ले में नव निर्मित मंदिर में आयोजित शिव परिवार मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होने शिव प्रतिमा के समक्ष दण्डवत कर सर्वत्र खुशहाली की कामना की। विधायक आक्या ने उपस्थित ग्रामीणजनो को सम्बोधित करते हुए विकास कार्यो में किसी प्रकार की कमी नही आने देने की बात कही।
इस अवसर पर बस्सी ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष भंवर सिंह खरड़ी बावड़ी, पूर्व सरपंच किशन सुथार, भंवरलाल धाकड़, रामलाल धाकड़, प्यारचन्द धाकड़, नगजीराम धाकड़, देवीलाल सुथार, भैरूलाल धाकड़, नारायणलाल धाकड़, जगदीश धाकड़, जमनालाल धाकड़, जोधराज धाकड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।