(दीपक राठौर)
बिजौलियाँ|स्मार्ट हलचल|महाशिवरात्रि पर्व पर तिलस्वा महादेव मंदिर मे हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र कुंड में स्नान कर तिलस्वां महादेव के दर्शन कर मेले का आनंद लिया| वही बिजोलिया के मन्दाकिनी महादेव, उत्तमशिखरेश्वर महादेव, जागेश्वर महादेव, उण्डेश्वर महादेव, लक्ष्मीखेड़ा नागेश्वर महादेव, सीताकुंड महादेव और बनी के बालाजी स्थित नर्मदेश्वर महादेव समेत सभी शिवालयों में विशेष सजावट कर महादेव का फूलों से आकर्षक श्रृंगार किया गया। शिवालयों में अखण्ड श्रीरामचरितमानस पाठ, रुद्री पाठ, शिव महिम्न स्तोत्र, चन्द्रशेखर स्तोत्र के पाठ और महामृत्युंजय मंत्र के जप किए गए। श्रद्धालुओं द्वारा जल, आक-धतूरा और बिल्व पत्र चढ़ा कर भोलेनाथ की पूजा की गई। बिजौलियाँ के उत्तम सिखरेश्वर महादेव मंदिर में विद्वान पण्डितों के सान्निध्य में रात्रि के चारों प्रहर में महादेव की विशेष पूजा और अभिषेक किए गए।
क्षेत्र के अनेक शिवालयों में भजन संध्या के आयोजन भी किए गए। वहीं भट्टों के बामणिया श्री पंचमुखी ठाकुर जी के दरबार से पधारे गुरुदेव श्री महेंद्र जी भट्ट ने भी मंदाकिनी महादेव और उत्तमशिखरेश्वर महादेव में अभिषेक व पूजन किया। मन्दिर कमेटी द्वारा गुरुदेव का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया |
