राजेश कोठारी
करेडा। उप खंड क्षेत्र के नारेली ग्राम पंचायत मे ग्राम सेवा शिविर का आयोजन किया गया । शिविर के दौरान बेटी बचाओ अभियान के तहत उप खंड अधिकारी रेखा गुर्जर द्वारा एक बच्ची का केक काटकर जन्मदिन मनाया गया ।इस दौरान गुर्जर ने बच्ची को उपहार स्वरुप पुरस्कार दिया तो बच्ची खिलखिला उठी । इस दौरान ज्ञानगढ नायब तहसीलदार जगदीश चन्द्र जीनगर , सरपंच लादू लाल गुर्जर, शिविर प्रभारी सहित समस्त विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।


