Homeभीलवाड़ाशॉर्ट सर्किट से बोरिंग मशीन में लगी आग, मची अफरा तफरी

शॉर्ट सर्किट से बोरिंग मशीन में लगी आग, मची अफरा तफरी

रोहित सोनी

आसींद ।  शंभूगढ़ थाना क्षेत्र के फ़लामादा गांव में दलेल सिंह पिता शंभु सिंह के खेत पर बोरिंग करवाने के लिए बोरिंग मशीन को बुलाया गया ऐसे में मशीन को बोरिंग जहा करना था वहां बोरिंग की गाड़ी को खड़ा किया और जैसे ही स्टार्ट किया तो अचानक शार्ट सर्किट हुआ और देखते ही देखते बोरिंग मशीन में आग लग गई। अचानक लगी बोरिंग मशीन में आग के बाद मौके पर अफरा तफरी मैच गई। लोग आग को देखकर भागते हुए नजर आए। उसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने दमकल वह शंभूगढ़ पुलिस को सूचना दी सूचना के बाद आगूचा माइंस की दमकल वह शंभूगढ़ पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। यह गाड़ी देवरिया निवासी बलबीर सिंह राजपुरोहित की है और आग के चलते पूरी गाड़ी राख हो गई। फिलहाल आग पर दमकल की गाड़ी ने काबू पा लिया है लेकिन आग के कारण गाड़ी का कंप्रेसर पीछे की साइड की बॉडी पूरी तरह जलकर राख हो गई।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES