अरुणाचल की 3 आदिवासी बेटियां थाईलैंड में दिखाएंगी हुनर, गृह मंत्री मामा नटुंग ने सम्मानित कर दी बधाई

अरुणाचल प्रदेश। स्मार्ट हलचल|अंतरराष्ट्रीय मंच पर अरुणाचल प्रदेश की प्रतिभा और आदिवासी संस्कृति की पहचान अब थाईलैंड में दिखाई देगी। प्रदेश की तीन आदिवासी बेटियां जेनी पिंगगाम गाडुक, माल्लो चुनू और नेन्को याल्लू आगामी Mrs Asia International-2026 में भारत और अरुणाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।तीनों प्रतिभागियों को अरुणाचल प्रदेश के गृह मंत्री मामा नटुंग ने सम्मानित किया। उन्होंने तीनों को प्रतियोगिता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने की कामना की।

तीनों अलग-अलग कैटेगरी में लेंगी हिस्सा

जेनी पिंगगाम गाडुक General, माल्लो चुनू Tourism और नेन्को याल्लू Classic श्रेणी में प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। थाईलैंड में आयोजित होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में उनका प्रतिनिधित्व अरुणाचल प्रदेश के लिए गौरव का अवसर माना जा रहा है।

आदिवासी बेटियों की उपलब्धि पर गर्व

इन तीनों बेटियों की उपलब्धि से अरुणाचल प्रदेश की प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने का अवसर है। उनका चयन यह भी दर्शाता है कि आदिवासी समाज की बेटियां विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा के दम पर देश और प्रदेश का नाम आगे बढ़ा रही हैं।

गृह मंत्री मामा नटुंग ने तीनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे पूरे आत्मविश्वास के साथ अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करें।

राकेश मीणा