अग्रसेन जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया, मथुरा के कलाकारों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
नीरज मीना
मंडावर ।स्मार्ट हलचल|कस्बे में श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में समाज बंधुओं ने भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन जी एवं कुलदेवी माँ लक्ष्मी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अलवर शहर के पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंघल, डॉ. शालिनी गर्ग, समाजसेवी रामनिवास गोयल एवं पूजा गोयलउपस्थित रहीं। सभी अतिथियों का अग्रवाल समाज मंडावर द्वारा साफा, माला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंघल ने अपने उद्बोधन में कहा कि महाराजा अग्रसेन जी ने समाजवाद और समानता का संदेश दिया। उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं।
वही अग्रवाल समाज की नवीन कार्यकारणी के शपथ ग्रहण समारोह एवं नवनिर्वाचित नगर पालिका पार्षदों के सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि अलवर के पूर्व विधायक बनवारी सिंघल ने नवीन कार्यकारणी को समाज हित में ईमानदारी से कार्य करने की शपथ दिलाई। वही पूर्व विधायक सिंघल ने कहा कि व्यापार व राजनीति के क्षेत्र में हमें मेहनत करने की और आवश्यकता है। समाज का यदि कोई बंधु किसी भी अच्छे कार्य की पहल करता है तो समाज के अन्य लोगों को उसका साथ देना चाहिए। सिंघल में बताया कि विवाह कार्यक्रमों में दहेज प्रथा पर पूर्णतया रोक लगनी चाहिए। लोगों को अपने बेटे बेटियों का विवाह करते समय स्टेटस पर ध्यान न देकर परिवार के संस्कारों पर ध्यान देना चाहिए। डॉ. शालिनी गर्ग ने समाज की एकता और शिक्षा पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर अग्रवाल समाज के वरिष्ठजनों, युवा मंडल एवं महिला मंडल की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में समाज की प्रतिभाओं एवं भामाशाहों को सम्मानित भी किया गया। मथुरा के कलाकारों द्वारा द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। अग्रवाल सम्मेलन अध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष मनोज कुमार गर्ग, महामंत्री अवधेश कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पूर्णमल बंसल,, सहकोषाध्यक्ष नवीन गोयल एवं प्रवक्ता राजेश कुमार मंगल, योगेश अग्रवाल, नरेंद्र बंसल, रानेश अग्रवाल, सुनीता सिंघल (अध्यक्षा) हेमा सिंघल (महामंत्री) ममता गोयल, ममता अग्रवाल, सुनीता गोयल, कल्पना गर्ग, रेखा गोयल, मोनिका गर्ग, विनीता बंसल वन्दना सिंघल सहित सैकड़ों अग्रवाल समाज के लोग उपस्थित रहे।