(दीपक राठौर)
मुनिश्री वैराग्य सागर सुप्रभ सागर महाराज से हुआ मंगल मिलन |
स्मार्ट हलचल|बिजौलियाँ बिजौलियाँ की पावन धरा पर आज पूज्य आचार्य भगवन विधासागर जी महाराज के ज्येष्ठ श्रेष्ठ शिष्य निर्यापक मुनि श्री योग सागर जी महाराज संसंघ का प्रातःकालीन बेला में श्री दिगंबर जैन पार्श्वनाथ तपोदय तीर्थ क्षेत्र बिजौलियां में मंगल प्रवेश हुआ। संघ नला का माताजी से विहार कर तपोदय पार्श्वनाथ तीर्थ क्षेत्र पहुंचा । यहां पूज्य मुनि वैराग्य सागर जी महाराज सुप्रभ सागर जी महाराज के द्वारा ज्येष्ठ निर्यापक मुनि श्री योग सागर जी महाराज की आगवानी की और अदभुत मंगल मिलन हुआ । मिलन के दृश्य को देखकर उपस्थित श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। मुनि संघ में 12 दिगंबर मुनि संत उपस्थित हैं।
श्री दिगंबर जैन पार्श्वनाथ तपोदय तीर्थ क्षेत्र कमेटी बिजौलियां, सकल दिगंबर जैन समाज बिजौलियां, सकल दिगंबर जैन समाज मेवाड़ प्रांत और उपस्थित समस्त साधर्मीजन दिगंबर जैन श्रमण संत परम्परा के इन ऐतिहासिक पलो के साक्षी बने। इस अवसर पर हजारों की तादाद में श्रद्धालु उपस्थित थे। आसपास के क्षेत्रों सिंगोली, ठुकराई, बोराव, बूंदी, कोटा, आरोली, सलावटिया, छोटी बिजौलियां , चांद जी की खेड़ी, झांतला, महुवा, मानपुरा, बेगूं, लाम्बाखोह से कई साधार्मिजन पहुंचे।
मंगल प्रवेश पश्चात मुनि संघ की धार्मिक देशना आयोजित हुई। महिला मंडल द्वारा आचार्य विधासागर जी महाराज की पूजन की गईं। दीप प्रज्वलन, चित्र अनावरण और शास्त्र भेंट के पश्चात् पार्श्वनाथ तीर्थ क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष लाभचंद पटवारी के अगुवाई में पूज्य मुनि संघ को आगामी 7 मार्च को आयोजित वार्षिक मेले में सानिध्य प्रदान करने हेतु निवेदन किया। पूज्य मुनिश्री सुप्रभ सागर महाराज ने भी धार्मिक उपदेश दिया। पूज्य निर्यापक ज्येष्ठ श्रेष्ठ मुनिश्री योग सागर जी महाराज ने धर्मसभा को संबोधित किया।
इसके पश्चात तीर्थ क्षेत्र पर मुनि संघ की आहारचर्या आयोजित हुई। कई परिवारों द्वारा चौके लगाए गए । पढ़गाहन के पलो ने पूरे वातावरण को धार्मिकमय बना दिया। निर्यापक मुनिश्री योगसागर जी महाराज की आहारचर्या का पुण्यार्जन सुरेन्द्र कुमार विकास कुमार विवेक विशाल विनीत हरसौरा परिवार को मिला।
मुनि श्री के प्रवास के अंतर्गत प्रतिदिन बड़े बाबा मंदिर जी में शांतिधारा, फिर धार्मिक उपदेश, आहारचर्या और सांयकाल को आचार्य भक्ति का आयोजन होगा ।










