श्री हिंगलाज माता मंदिर, सखीपुरा (उज्जैन) में मंगलवार को भव्य शताब्दी महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया

बूंदी/स्मार्ट हलचल।उज्जैन-श्री हिंगलाज माता मंदिर, सखीपुरा (उज्जैन) के भव्य शताब्दी महोत्सव बड़े धूमधाम ओर उत्साह से मनाया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल जैन कालूहेडा स्थानीय भाजपा विधायक उत्तर उज्जैन, मुकेश टटवाल महापोर , नारायण यादव वरिष्ठ समाज सेवी एवं म.प्र. यादव समाज के अध्यक्ष दादा दयालु, सुरेंद्र यादव भाजपा के म.प्र. जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष, कलावती यादव नगर पालिका निगम की सभापति,मुकेश यादव उज्जैन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष,सत्यनारायण चौहान क्षेत्रीय पार्षद, रहे।

विभिन्न विभिन्न स्थानों से पहुंचे समाज केअध्यक्षो
ओर समाज के महिला पुरुषों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी। इस भव्य कार्यक्रम में उज्जैन पहुंचे समाज के सभी व्यक्तियों का स्वागत सत्कार किया। ओर विभिन्न विभिन्न स्थानों से आये समाज के अध्यक्षो का समाज के समिति सदस्यों ने दुपट्टा पहनाकर ओर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस शताब्दी समारोह में दोपहर बाद श्री हिंगुलाज माता की भव्य शोभायात्रा ओर चुनरी कार्यक्रम हुआ जिसमें हजारों की तादाद में विभिन्न विभिन्न स्थानों से आए महिला पुरुष सम्मिलित हुए, शोभायात्रा यात्रा में महिला पुरुष नाचते गाते चल रहे थे। जिससे माहोल ओर खुशनुमा हो गया। हिंगलाज माता की शोभायात्रा
शहर के मुख्य बाजारो से गुजरी तो रास्ते में जगह जगह पर शोभायात्रा का सभी समाज के व्यक्तियों ने फूलों से स्वागत किया और शीतल पेयजल ओर कोल्ड ड्रिंक की व्यवस्था कर अपने आप को गोरवान्वित महसूस किया। शोभायात्रा मुख्य बाजारो से गुजरती हुई हिंगलाज माता मंदिर पहुंचकर कर सम्पन्न हुई।
जहां पर समाज के व्यक्तियों का आयोजन समिति ने
धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा एक दिन पूर्व श्री सोमवंशीय सहस्त्रार्जुन क्षत्रिय समाज मुख्य मंत्री द्वारा दी गई,आत्मीय शुभकामनाओं, स्नेह एवं शुभाशीष ने समाज के प्रत्येक जन में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया है। जिला अध्यक्ष ने कहा समाज इसके लिए आपके इस आत्मीय भाव एवं सद्भावना के लिए पूरा सामाज आपका हमेंशा आभारी रहेगा।