Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़श्री जैन दिवाकर महिला मंडल सैंथी ने जिला जैल में भेंट किया...

श्री जैन दिवाकर महिला मंडल सैंथी ने जिला जैल में भेंट किया वाटरकूलर

ओम जैन

शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल| श्री जैन दिवाकर महिला मंडल सैंथी के द्वारा जीव दया व मानव सेवा के कई कार्य समय- समय परकिए जाते हैं। इसी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए बसंत पंचमी वह 26 जनवरी के पूर्व एक और पुनीत कार्य किया गया।
मंडल अध्यक्ष सरोज नाहर के नेतृत्व में चित्तौड़गढ़ जिला कारागृह में बंदियों को शुद्ध व ठंडा जल मिले इस हेतु एक वाटर कूलर लगाया गया।
मंत्री रेखा जारोली ने बताया कि कारागृह अधीक्षक नरेंद्र कुमार स्वामी, कनिष्ठ सहायक राकेश छिपा, जेलर बिना मीणा, प्रहरी संदीप, ओगड़ राम व सोनू छिपा ने मंडल का इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।
कोषाध्यक्ष भावना कोठारी, संघ अध्यक्ष अनिल पोखरणा, लक्ष्मी लाल चंडालिया, दिलखुश खेरोदिया, मंजू मेहता, संगीता सिरोया, निर्मला कर्णावट, गरिमा डूंगरवाल, शांता बड़ाला, आशा कोठारी, कंचन संचेती, लक्षिता कर्णावत आदि बहनों का सहयोग रहा।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES