Homeभीलवाड़ाश्री जोगणिया माता शक्तिपीठ पाटोत्सव महोत्सव संपन्न

श्री जोगणिया माता शक्तिपीठ पाटोत्सव महोत्सव संपन्न


श्री जोगणिया माता शक्तिपीठ पाटोत्सव महोत्सव संपन्न,Shri Joganiya Mata Shaktipeeth

भेरूलाल गर्ग

चित्तौड़गढ़ बेगू । स्मार्ट हलचल/मेवाड़ क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल शक्तिपीठ श्री जोगणिया माता जी मंदिर स्वर्ण कलश प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ। सोमवार प्रातः 8:00 बजे माताजी के मंदिर पर छप्पन भोग व 10:15 बजे सहस्त्रधारा अभिषेक करते हुए 11:15 बजे प्रतिष्ठित देवी देवताओं का हवन कर अभिजीत मुहूर्त में शतचंडी रुद्र महायज्ञ की वैदिक मंत्रोंचार से साथ संपन्न हुआ। संस्थान के अध्यक्ष श्री सत्यनारायण जोशी ने बताया कि कार्यक्रम में अनेक साधु संतों ने भाग लिया। भारत वर्ष के प्रख्यात सूरजकुंड के महाराज श्री अवधेशानंद जी महाराज का आशीर्वाद मिला। पांच दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम में साध्वी समाहिता दीदी मथुरा ने 64 योगिनी एवं देवी महात्म्य कथा कही तथा विशाल भजन संध्या में जीतू धोरा के द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी 21 कुंडीय शतचंडी रुद्र महायज्ञ के सहायक आचार्य पंडित सांवरमल शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। महायज्ञ में सैकड़ो की संख्या में जोड़ों ने आहुतियां देकर क्षेत्र के उज्जवल भविष्य की कामना की। पूर्णाहुति कार्यक्रम के बाद संतों का सम्मान एवं संतों को विदाई दी गई। इस अवसर पर लून का गणेश जी आश्रम के महंत श्री राम रंगीला दास जी, महंत केशव जी महाराज, मेड़केश्वर महादेव मंदिर महंत श्री नंदकिशोर दास जी महाराज ,गुप्तेश्वर महादेव के संत श्री बालक दास जी महाराज ,सहित क्षेत्र भर के हजारों की संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में भाग लेकर माताजी का आशीर्वाद लिया। वहीं महायज्ञ के प्रधान यजमान डा .सतीश शर्मा ने सभी देवी देवताओं की पूजा अर्चना की महायज्ञ के आचार्य श्री बानोड़ा बालाजी के सानिध्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर शक्तिपीठ संस्थान के सभी सदस्य,पदाधिकारी उपस्थित थे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES