श्री जोगणियां माता शक्तिपीठ वेद विद्यालय में 21 छात्रों ने ली उपनयन संस्कार व वेदारंभ की दीक्षा
( भेरूलाल गर्ग )
चित्तौड़गढ़/बेगू।स्मार्ट हलचल/मेवाड़ के ऊपर माल में विराजमान श्री जोगणियां मातेश्वरी के यहां श्री जोगणियां माता शक्तिपीठ प्रबन्ध एवं विकास संस्थान द्वारा संचालित व महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान उज्जैन (मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार) से गुरु शिष्य परम्परा इकाई में मान्यता प्राप्त श्री जोगणियां माता शक्तिपीठ वेद विद्यालय में 21 बटुकों का उपनयन संस्कार करवाकर वेद विद्यालय के वेदाध्यापकों के द्वारा उपनयन संस्कार व वेदारंभ दीक्षा प्रदान करवाई। संस्थान के अध्यक्ष सत्यनारायण जी जोशी ने बताया कि वेद विद्यालय में ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद, और अथर्ववेद के साथ – साथ आधुनिक विषय अंग्रेजी, कम्प्यूटर, सामाजिक विज्ञान, गणित एवम योग इत्यादि का भी अध्ययन करवाया जाता है।