Homeभीलवाड़ाश्री जोगणिया माता के परिसर में सांस्कृतिक संध्या व राष्ट्रीय कवि गोष्टी...

श्री जोगणिया माता के परिसर में सांस्कृतिक संध्या व राष्ट्रीय कवि गोष्टी का सफल आयोजन

Published on

शिव लाल जांगिड़

लाडपुरा, स्मार्ट हलचल, चित्तौड़गढ़ लिटरेचर फेस्टिवल 2026 के अंतर्गत श्री जोगणिया माता शक्तिपीठ प्रबंध एवं विकास संस्थान द्वारा दिनांक 25 फरवरी 2026 को रात्रि 8 बजे से 12 बजे तक एक भव्य सांस्कृतिक संध्या एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।
‘धर्म, संस्कृति, पर्यावरण एवं साहित्य’ जैसे समसामयिक एवं महत्वपूर्ण विषयों पर आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में देशभर से पधारे विद्वान जनों ने अपने सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का आयोजन निर्माणाधीन नवग्रह नक्षत्र वाटिका, श्री जोगणिया माता शक्तिपीठ परिसर के सुसज्जित एवं आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें स्थानीय श्रद्धालु एवं साहित्यप्रेमी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
संस्थान के अध्यक्ष श्री सत्यनारायण जोशी ने आत्मीय स्वागत भाषण में जोगणिया माता मंदिर के गौरवशाली इतिहास एवं लोक-प्रचलित कथाओं का भावपूर्ण वर्णन करते हुए मां की महिमा का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने सभी अतिथियों, कवियों एवं कलाकारों का उपरणा, स्मृति चिन्ह एवं जोगणिया माता का प्रसाद भेंट कर हार्दिक अभिनंदन किया।
कार्यक्रम का सुघड़ एवं प्रभावी संचालन उदयपुर की वरिष्ठ कवयित्री एवं मंच संचालक डॉ. शकुंतला सरूपरिया द्वारा किया गया।
श्री जोगणिया माता शक्तिपीठ
प्रबंध एवं विकास संस्थान अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हापुर के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अर्जुन चव्हाण उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में नीमच के सुप्रसिद्ध ग़ज़लकार प्रमोद रामावत, बिजनौर से पधारी शिक्षाविद् एवं कवयित्री डॉ. सारंगा देश ‘असीम’ तथा प्रधानमंत्री कार्यालय के मुख्य पत्रकार, कवि एवं लेखक श्री किशन रतनानी शामिल रहे।
सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ जयपुर से आईं तान्या जैन द्वारा प्रस्तुत मनमोहक कथक नृत्य से हुआ। तत्पश्चात डॉ. राखी सिंह कटियार (वडोदरा), श्रीमती वंदना योगी (नीमच), डॉ. शकुंतला सरूपरिया (उदयपुर) डॉ. वीना जोशी (जयपुर), अवधेश जौहरी, डॉ. अर्जुन चव्हाण, प्रमोद रामावत, डॉ. सारंगा देश ‘असीम’ एवं श्री किशन रतनानी सहित अन्य साहित्यकारों ने गीत, ग़ज़ल एवं कविता पाठ से काव्य गोष्ठी को गरिमा प्रदान की।
भारतीय एवं राजस्थानी संस्कृति को समर्पित इस कार्यक्रम में सुश्री प्रियांशी ने ‘मोहे छेड़ो नंदलाल’ गीत पर फागुन कथक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी। सुश्री भव्या जोशी ने राजस्थानी लोकगीत “और रंग दे रे म्हाने और रंग दे” पर मनोहारी नृत्य प्रस्तुत किया। एस.के. इवेंट्स की ओर से श्री लक्ष्मी लाल रावल ने भवई लोकनृत्य के अद्भुत करतबों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
धर्म, संस्कृति, पर्यावरण एवं साहित्य के समन्वित स्वरूप को समर्पित यह सांस्कृतिक संध्या श्रद्धा, साहित्य और लोककला का सुंदर संगम सिद्ध हुई। साथ ही अवसर पर साबलिया महादेव के महंत श्री राम मुनि जी महाराज, बेगू थानाप्रभारी श्री कमलचंद जी मीणा, डॉ सतीश जी शर्मा, रमेश जी गुर्जर,डॉ श्यामबिहारी जी दिनकर, हरीश जी सोमपुरा, लेखाकार धनराज जी छीपा संस्थान के सदस्यगण, श्रोतागण मौजूद रहा !

Latest articles

नरेंद्र चौधरी कांग्रेस पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोनीत 

सूरौठ। स्मार्ट हलचल|कांग्रेस पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील पारीक ने नरेंद्र चौधरी...

ब्यावर में 48 अवैध एलपीजी सिलेंडर किए जब्तः रसद विभाग ने शहर में अवैध भंडारण और रिफिलिंग पर की कार्रवाई

अनिल कुमार स्मार्ट हलचल|ब्यावर रसद विभाग ने गुरुवार को शहर में छापामार कार्रवाई कर...

श्री साहू समाज नवयुवक मंडल के चुनाव संपन्न जोंटी आसरवा बने अध्यक्ष

अनिल कुमार स्मार्ट हलचल|ब्यावर मे आज का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ...

More like this

फाग के रंगों में सराबोर हुआ दादी धाम — संगिनी जेएसजी भीलवाड़ा मेन का फाग महोत्सव सम्पन्न

भीलवाड़ा, 26 फरवरी 2026 स्मार्ट हलचल|संगिनी जेएसजी भीलवाड़ा मेन के तत्वावधान में दादी धाम, भीलवाड़ा...

मसानिया भैरवनाथ मंदिर में दहकेगी चिता भस्म की होली, अनूठी परंपरा का साक्षी बनेगा पंचमुखी मोक्षधाम

पंकज पोरवाल भीलवाड़ा ।स्मार्ट हलचल|वस्त्रनगरी भीलवाड़ा के पंचमुखी मुक्तिधाम स्थित प्राचीन मसानिया भैरवनाथ मंदिर में...

काशीपुरी धाम हुआ “अखंड ज्योत है अपर माया, श्याम देव की प्रबल छाया” से गूंजायमान

पंकज पोरवाल भीलवाड़ा ।स्मार्ट हलचल|काशीपुरी धाम स्थित श्री श्याम मंदिर में फाल्गुन महोत्सव के अंतर्गत...