भीलवाड़ा/पालड़ी । भीलवाड़ा शहर का वह प्रसिद्ध धार्मिक स्थल, सुखाड़िया नगर कोठारी नदी किनारे स्थित है जहा देवताओं का वास यहाँ मुख्य रूप से गो माता के साथ-साथ गौ-हनुमंत बालाजी का तेज और शिव परिवार की सौम्यता विराजमान है मंदिर परिसर में एक साथ इन देवी-देवताओं के दर्शन भक्तों को असीम शांति प्रदान करते हैं जिसे हिंदुस्तान का प्रथम गो माता मंदिर माना जाता है मन्दिर सदस्य सोनू माली ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस देवस्थान के पाटोत्सव आगामी दिनों में आने वाला है, जिसको लेकर गो सेवकों व भक्तों द्वारा इस आयोजन को सौम्यता के साथ मनाने का निर्णय लिया गया है मंदिर सदस्यों ने सभी धर्मप्रेमियों और गो भक्तों से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर पुण्य के सहभागी बनें कोठारी नदी के किनारे स्थित यह स्थल अपनी प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक ऊर्जा के लिए जाना जाता है, जहाँ पाटोत्सव के दौरान भक्ति की विशेष लहर देखने को मिलेगी इस आयोजन को गौ सेवक सम्मेलन के रूप में विशेष रूप से मनाया जाएगा,जहां गायों की सुरक्षा, सेवा और संवर्धन के लिए समर्पित व्यक्तियों (गौ सेवकों) को एक मंच पर लाना है इस सम्मेलन के साथ-साथ,पाटोत्सव के निमित्त भी कई भव्य आयोजन किए जाएंगे जिसमें सभी भक्त सादर आमंत्रित हैं ।













