शिव लाल जांगिड़
लाडपुरा । स्मार्ट हलचल । श्री श्याम परिवार द्वारा कस्बे में 21 फ़रवरी शनिवार शाम को श्री खाटू श्याम बाबा के फाग महोत्सव के उपलक्ष में श्याम सरकार निवास स्थान पर बाबा खाटू श्याम जी का फाग उत्सव मनाया जाएगा। शाम 7.15 बजे शुरूआत भजन संध्या और छप्पन भोग का आयोजन होगा। उत्सव को लेकर पांडाल में पुष्प सज्जा कर आकर्षक सजाया जाएगा। लोकेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि बाबा खाटू श्यामजी का विशेष झांकी सजाई जाएगा। जिसमें भक्त बाबा को रंग-गुलाल अर्पित करेंगे और आपस में भी गुलाल लगाकर खुशियां मनाएंगे। भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भजन गायक अभि अनुज पारीक राहुल जादम भजनों की प्रस्तुति देंगे। इसके पश्चात सायं 10.15 बजे छप्पन भोग की झांकी सजा और महाआरती कर छप्पन भोग, प्रसाद वितरण किया जाएगा। फाग उत्सव को भव्य और यादगार बनाने के लिए अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प दिया।










