151 कावड़ व 51 कलश के साथ शिवभक्तों ने किया नगर भ्रमण, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर
डीजे की धुन पर मधुर भजनों पर नाचते गाते हुए हरणी महादेव पहुंचे कर किया भोले का अभिषेक
भीलवाड़ा । स्मार्ट हलचल|श्री महावीर हनुमान सेवा संस्थान, भीलवाड़ा के तत्वावधान में रविवार को सावन मास के पावन अवसर पर 51वीं भव्य कावड़ यात्रा श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक आस्था के साथ निकाली गई। प्रातः 7.30 बजे पीपलेश्वर महादेव मंदिर (सूचना केंद्र के पीछे) से शुरू हुई यात्रा में सैकड़ों शिवभक्त शामिल हुए और पूरा शहर भगवान भोलेनाथ के जयघोष से शिवमय हो उठा। कावड़ यात्रा के पूर्व रात्रि मे पिपलेश्वर महादेव मंदिर मे सुंदर कांड का पाठ किया जिसमें देश भक्ति के गीतो का संघान ओर बारिश की कामना की गई भजनो पर भक्त जूम उठे। यात्रा का शुभारंभ मंहत मोहनशरण शास्त्री, पूर्व सासंद सुभाष बहेडिया के सानिध्य में हुआ। अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद कावड़ियों ने पवित्र जल के साथ यात्रा प्रारंभ की। कावड़ यात्रा आजाद चौक, सत्यनारायण मंदिर, रेलवे स्टेशन, सरकारी दरवाजा, गोल प्याऊ चौराहा, बालाजी मार्केट, सूचना केंद्र, राजीव गांधी मार्केट, सिटी कोतवाली, गर्ल्स कॉलेज, बड़ला चौराहा, श्याम मंदिर और दादीधाम होते हुए हरणी महादेव मंदिर पहुंची। मार्गभर श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और शिव भक्ति गीतों के साथ भगवान शिव की आराधना की। संयोजक राजेश शर्मा ने बताया कि यात्रा में 151 कावड़िये एवं 51 महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया। हरणी महादेव स्थित 12 ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचकर सभी श्रद्धालुओं ने भगवान महेश का जलाभिषेक एवं विशेष पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
