दीप्ति मिश्राा बनी श्री मैथिल ब्राह्मण समाज की कार्यवाहक अध्यक्ष
कोटा।स्मार्ट हलचल|श्री मैथिल ब्राह्मण समाज संस्था के अध्यक्ष शिव प्रसाद मिश्रा ने उपाध्यक्ष दीप्ति मिश्रा को संस्था का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया। इस अवसर पर समाज के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।
दीप्ति मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह केवल एक पदभार नहीं, बल्कि समाज सेवा की एक बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे मैं पूरे समर्पण और निष्ठा से निभाने का संकल्प लेती हूँ।स्था सदैव समाज उत्थान, शिक्षा, संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण के लिए कार्य करती रही है।
कार्यक्रम में महासचिव हरि ओम मिश्रा, सह सचिव सरिता शर्मा, कोषाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, उपाध्यक्ष इंद्रदेव मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष एन.के. शर्मा, पूर्व सचिव गोपाल कृष्ण मिश्रा, मुख्य अतिथि हिमानी शर्मा एवं डॉ. रीमा शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
नव नियुक्त कार्यवाहक अध्यक्ष का स्वागत डॉ. संजीव शर्मा, कृष्ण गोपाल शर्मा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री तृप्तिनाथ झा, राष्ट्रीय सचिव योगेश मिश्रा, गीता शर्मा एवं सीमा शर्मा सहित अन्य गणमान्यजनों द्वारा माला पहनाकर किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष शिव प्रसाद मिश्रा ने दीप्ति मिश्रा को प्रमाण पत्र सौंपते हुए शुभकामनाएँ दीं।