(सुघर सिंह सैफई)
इटावा । स्मार्ट हलचल|30 वां श्री पंडोखर सरकार धाम महोत्सव इस वर्ष और भव्य और आकर्षक होगा। व 2 अप्रेल से शुरू होकर 22 अप्रैल तक चलेगा। पंडोखर महोत्सव में आने वाले स्टॉल, खेल तमाशे झूले वालों से कोई किराया नही लिया जाएगा, उन्हें भोजन, बिजली की सुविधा भी दी जाएगी। इस वर्ष महोत्सव में श्री पंडोखर सरकार धाम के पीठाधीश्वर पं गुरुशरण शर्मा का भक्तो को सानिध्य मिलेगा व निशुल्क दरबार का प्रतिदिन आयोजन होगा।
यह जानकारी देते हुए श्री पंडोखर धाम में ट्रस्टी ठाकुर अजेंद्र सिंह गौर ने बताया कि महोत्सव 2 अप्रैल को कलश यात्रा से शुरू होगा। 2 अप्रैल 2026 से श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ होगी। भगवादचार्य पंडित विनोद शास्त्री जी महाराज वृंदावन के श्री मुख से होगी। श्री राम कथा 15 अप्रैल से 21 अप्रैल तक रहेगी। जिसमें कथा व्यास पंडित पवन शास्त्री कथावाचन करेंगे । विशाल भंडारा 12 अप्रैल को होगा।
3 अप्रैल मलखम्ब प्रतियोगिता, 4 अप्रैल भजन संध्या, 5 अप्रेल जय सिंह राजा एंड ग्रुप द्वारा बुंदेली लोक गीत, 6 व 7 अप्रैल रासलीला मयूर नृत्य ब्रज की होली माही शर्मा एंड ग्रुप वृन्दावन, 8 अप्रैल बुंदेली राई गायन जित्तू खरे बादल एंड ग्रुप, 9 अप्रैल बुंदेली फाग गायन, 10 अप्रेल भजन संध्या हमसर हयात ग्रुप द्वारा, 11 अप्रेल हरदौल लीला कुंजा भात, 12 अप्रेल झांकी नृत्य गायन जगदम्बा इंटरनेशनल ग्रुप नेमिषारण्य द्वारा, 13 अप्रेल बुंदेली गायन व कॉमेडी, 14 अप्रेल को विक्की काजला एन्ड ग्रुप द्वारा बॉलीबुड नाइट का रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन होगा। 15 अप्रेल को भजन संध्या एवं कॉमेडी शहनाज अख्तर, व योगेश त्रिपाठी ( दरोगा हप्पू सिंह) की प्रस्तुति होगी। 16 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन होगा जिसमें भुवन मोहिनी, प्रीति पांडे, सबीना अदीब, विष्णु सक्सेना, सरदार प्रताप फौजदार, दिनेश देसी, अमन अक्षर, रवि नायक, मयंक विधौलिया जी काव्यपाठ करेंगे। 17 अप्रैल को भोजपुरी नाइट का प्रोग्राम होगा जिसमें अमरपाली दुबे, रक्षा गुप्ता, आर्यन बाबू एंड ग्रुप द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अलावा 18 अप्रैल को नीरज शर्मा गुरूजी और ग्रुप द्वारा खाटू श्याम की भजन संध्या होगी। 19 से 22 अप्रैल फिनिक्स सर्कस ग्रुप इंडिया द्वारा कार्यक्रम किया जाएगा। बीते वर्ष की तरह इस वर्ष भी दिन में 16 व 17 अप्रैल को महिला एवं पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता का विशाल आयोजन होगा। जिसमे राष्ट्रीय व अंर्तराष्ट्रीय स्तर के पहलवान अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
श्री पंडोखर सरकार के सरपंच पंडित रामकुमार शर्मा “राम जी” द्वारा सभी भक्तों को पहुंचाने की अपील की गई है।
