Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़श्री पार्श्व भैरव भक्ति संध्या से पूर्व निम्बाहेड़ा नगर में निकला भव्य...

श्री पार्श्व भैरव भक्ति संध्या से पूर्व निम्बाहेड़ा नगर में निकला भव्य वरघोड़ा, जगह जगह हुआ स्वागत

ओम जैन

शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल/निम्बाहेड़ा की पावन धर्म धरा पर श्री नाकोड़ा पार्श्व पूर्णिमा मण्डल के द्वारा स्थानीय कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित भव्य श्री पार्श्व भैरव भक्ति संध्या से पूर्व नगर में भव्य वरघोड़ा निकाला गया।
शनिवार को दोपहर सवा 12 बजे सिटी वाले जैन मंदिर से शुरू हुआ भव्य वरघोड़ा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए भजन संध्या आयोजन स्थल कृषि उपज मंडी निम्बाहेड़ा पर पहुंचा। इससे पूर्व वरघोड़े के स्वागत के लिए नगर के प्रमुख बाजारों में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं परिवारों के द्वारा तोरण द्वार लगाए गए तथा मार्ग में पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंडल के सदस्य उपस्थित थे।
सर्व व्यापार मण्डल,बोहरा समाज, सुभाष सांस्कृतिक संस्था, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, भारतीय जनता पार्टी, तपागच्छ युवा श्री संघ, उदय श्याम मित्र मंडल, भूतडा परिवार आदि ने वरघोड़े का स्वागत किया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES