Homeभीलवाड़ानगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री राम दरबार,Shri Ram Darbar

नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री राम दरबार,Shri Ram Darbar

नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री राम दरबार,Shri Ram Darbar

सर्व समाज लगा तैयारी में दो दिवसीय कार्यक्रम की तैयारी में

मंगलवार को श्री राम दरबार के मंदिर पुजारी ने श्रीफल भेंट कर कार्यक्रम की शुरुआत

 प्रदीप वैष्णव

काछोला 16 जनवरी, स्मार्ट हलचल/22 जनवरी को श्री अयोध्या धाम में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर के उद्घाटन व भूमि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर काछोला कस्बे में 21 व 22 जनवरी को होने वाले भव्य कार्यक्रम की तैयारियां जोर-जोर से शुरू हो गई है इसको लेकर बाग के बालाजी स्थित श्री राम दरबार मंदिर के पुजारी नंदलाल के सानिध्य में भगवान को श्रीफल भेंट कर कार्यक्रम की शुरुआत की । आयोजक समिति के वंश प्रदीप सिंह सोलंकी ने बताया कि 21 जनवरी को काछोला कस्बे के बाग के बालाजी चौक स्थित श्री राम दरबार की प्रतिमा बैवाड में विराज कर भक्त बैंड बाजे व डीजे श्री राम ध्वज के साथ सर्व समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा नगर भ्रमण पर निकलेगी । वही शोभा यात्रा के बाद सायंकाल बजरंग व्यायाम शाला अखाड़ा चौक में धर्म सभा का आयोजन होगा इस कार्यक्रम में सन् 1990-92के कार सेवकों का मोमेंटो ,माला, साफ़ बंधन के साथ प्रतीक चिन्ह देखकर उन्हें सम्मानित किया जाएगा । वही कार्यक्रम की समाप्ति के बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम संपादित किया जाएगा । वही 22 जनवरी को काछोला बस स्टैंड चौराहे पर बड़ी टीवी स्क्रीन लगाकर अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सामूहिक रूप से देखा जाएगा। कार्यक्रम के दौरान ही विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा जिसमें संगीतकार दीपक पंचोली द्वारा संगीतमय भजनों की प्रस्तुति दी कलाकारों द्वारा दी जाएगी। इस दो दिवसीय कार्यक्रम को लेकर काछोला कस्बे में सर्व समाज द्वारा तैयारियां जोर-जोर से शुरू हो गई है।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES