अविनाश मीणा
स्मार्ट हलचल|टोंक जिले के गैरोटा-गैरोटी बेहलडी स्थित श्री रामदेव जी व रामेश्वर महादेव मन्दिर (ईरानी डूंगरी) पर 17 मई 2026 से 21 कुण्डात्मक श्रीराम महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यह विशाल धार्मिक आयोजन क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति के लिए समर्पित होगा। महायज्ञ का समापन 25 मई 2026 को पूर्णाहूति और विशाल भण्डारे के साथ होगा।महायज्ञ का शुभारंभ ज्येष्ठ सुदी 1, रविवार (17 मई) को गणपति पूजन, कलश यात्रा और यज्ञ प्रारंभ के साथ होगा। 18 मई से 24 मई तक नित्य वेद पाठ, श्रीराम रक्षा स्तोत्र, मूर्ति जलाधिवास, अन्नाधिवास, फलाधिवास और घृताधिवास जैसे विभिन्न अनुष्ठान संपन्न किए जाएंगे।
अंतिम दिन, 25 मई 2026 (गंगादशमी) को महायज्ञ की पूर्णाहूति होगी। इसी दिन अभिजीत मुहूर्त में ध्वजा रोहण, संत विदाई और विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाएगा।
यह महायज्ञ महामण्डलेश्वर श्री श्री 1008 श्री अमर दास जी महाराज (मौनी बाबा) के कृपा पात्र शिष्य यज्ञाकर्ता श्री श्री 108 श्री संत प्रेमदास जी महाराज के तत्त्वावधान में संपन्न होगा। कार्यक्रम के दौरान विद्वान संतों के प्रवचन भी होंगे। यज्ञ समिति में लादूलाल चौधरी (यज्ञ संरक्षक), रामफूल गुर्जर (अध्यक्ष), रामदेव मीणा (उपाध्यक्ष), हेमराज मीणा (उपाध्यक्ष) और रामपाल मीणा (कोषाध्यक्ष) सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।
यज्ञ समिति ने आयोजन को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं। यज्ञ स्थल पर किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों (जैसे शराब) का सेवन पूर्णतः प्रतिबंधित और दण्डनीय रहेगा। सभी निर्णय यज्ञ समिति एवं यज्ञाध्यक्ष के अधीन होंगे। समिति ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से सपरिवार पधारकर संतों का आशीर्वाद प्राप्त करने और पुण्य के भागी बनने की अपील की है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मार्ग विवरण भी साझा किया गया है। दूनी से घाड़ नगर रोड पर बेहलडी के पास माताजी का दर्रा होकर ईरानी डूंगरी पहुँचा जा सकता है। नगर से घाड़ रोड पर गैरोटा से आगे माताजी का दर्रा होते हुए, और भरनी से गैरोटी से माताजी का दर्रा होकर भी यज्ञ स्थल तक पहुँचा
