Homeभीलवाड़ाप्राण प्रतिष्ठा का साक्षी बना हर कोई, भव्य शोभायात्रा सहित कई कार्यक्रम...

प्राण प्रतिष्ठा का साक्षी बना हर कोई, भव्य शोभायात्रा सहित कई कार्यक्रम आयोजित

witness to death

बलवन्त जैन
बिजौलियां, स्मार्ट हलचल- अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा पर ऐतिहासिक क्षणों का हर व्यक्ति भागीदार बना। इस दौरान कस्बे ओर पास के ग्रामीण अंचल में मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई। कस्बे के मंदाकिनी मंदिर पर कस्बेवासीयो के द्वारा 1111 मिट्टी के दीपक जलाएं गए। कस्बे में प्राण प्रतिष्ठा के समय जमकर आतिशबाज़ी के साथ जय श्री राम के नारों के साथ हर तरफ राम धुन सुनाई दी। इन ऐतिहासिक क्षणों में हर कस्बेवासी सोशल मीडिया के माध्यम से श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का साक्षी बना। इसमें पूरे बिजौलियां कस्बे में साज सज्जा की गई। चोराहो पर बड़े बड़े भगवान श्री राम के फ्लेक्स लगाए गए। कस्बे में भगवा पताकाओं ओर फ़रियो से पूरा नगर भगवामय किया गया। वही नगरवासियों ने भी अपने प्रतिष्ठान ओर घरों के बाहर रंगोली ओर लाइट डेकोरेशन के साथ सन्ध्या के समय दीपक जला कर दीपावली के दिन जैसा प्रतीत करवाकर हर्षोल्लास से श्री राम का अभिनंदन किया। अयोध्या में अयोजित दिन के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को नगरवासियों के द्वारा पंचायत चोक पर प्रोजेक्टर के माध्यम से लाइव देखा और सुना गया। कई धार्मिक स्थलों पर हनुमान चालीसा, अनुष्ठान,सुंदरकांड का पाठ किया गया। मंदिरों को फूल मालाओ से सजाया गया ओर छपन्न भोग के साथ प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया गया। शाम के समय कस्बे में विशाल शोभा यात्रा का आयोजन हुआ जिसमें हज़ारो की संख्या में महिलाएं पुरुष बच्चे और बुजुर्ग शामिल हुए। शोभा यात्रा कस्बे के चारभुजा नाथ मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग छोटा दरवाजा ओर सदर बाजार होते हुए पंचायत चौक पहुंची। इस बीच शोभा यात्रा का कस्बे वासियों के द्वारा पुष्प वर्षा कर जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में कस्बेवासी शामिल हुए। इस दौरान श्री वीर बजरंग अखाड़ा परिषद ओर बजरंग दल के द्वारा हैरतअंगेज़ अखाड़े का प्रदर्शन किया गया। शोभायात्रा पंचायत चोक से होकर सब्जी मंडी, तेजाजी चोक होते हुए पुनः भगवान के बेवाण के साथ मंदिर पहुँची। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी सहित हज़ारो की संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES