श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने किया जिला कार्यकारिणी का विस्तार

विजय सिंह राणावत बने शंभूपुरा तहसील अध्यक्ष, विधानसभा स्तर पर भी नियुक्तियां

चित्तौड़गढ़, 2 जुलाई।स्मार्ट हलचल।श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने संगठन विस्तार के तहत जिले में नई नियुक्तियों की घोषणा की है। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष शीला सुखदेवसिंह गोगामेड़ी के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह चूंडावत ने विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का मनोनयन किया।

जारी नियुक्तियों के अनुसार विजय सिंह राणावत (पेमदिया खेड़ा) को शंभूपुरा तहसील अध्यक्ष, कमल सिंह धीनवा को निम्बाहेड़ा विधानसभा अध्यक्ष तथा दिलीप सिंह झाड़ोली को बड़ीसादड़ी विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह चूंडावत ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की विचारधारा के अनुरूप कार्य करने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी समाजहित एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।