शिव लाल जांगिड़
लाडपुरा|स्मार्ट हलचल|श्री सांवरिया गौशाला में गुरुवार को तहसीलदार द्वारा ओचक निरक्षण किया गया। व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला कलेक्टर महोदय के आदेश अनुसार श्री सांवरिया गौशाला समिति लाडपुरा का भौतिक सत्यापन तहसीलदार बसंत कुमार पांडे डॉक्टर अरविंद सारस्वत के द्वारा किया गया एवं गौशाला में गायों की चारे पानी की व्यवस्था गर्मी के अंदर पानी की क्या व्यवस्था रहेगी गायों को गर्मी से बचाव आदि के बारे में बताया गया। इस अवसर पर गौशाला अध्यक्ष नारायण सनाढ्य, दिनेश सिंह शक्तावत, ऊंकार गुर्जर, आदि उपस्थित थे।
