(गोपाल टेलर)
मांडलगढ़।स्मार्ट हलचल|श्री शिवचरण माथुर राजकीय महाविद्यालय, मांडलगढ़ में शुक्रवार , 16 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों द्वारा निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत अठारह वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके विद्यार्थियों के लिए ‘मतदाता जागरूकता’ हेतु पोस्टर रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई प्रथम के कार्यक्रम अधिकारी कमलेश कुमार गुर्जर एवं अशोक सिंह कार्यक्रम अधिकारी इकाई द्वितीय के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य श्री राहुल मीणा द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया l राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए मतदाता जागरूकता पोस्टर निर्माण, रंगोली निर्माण एवं मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया l
कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक आचार्य सांवरिया सुथार, दिव्य विकास, डॉ सुशांत मुखर्जी, रामप्रसाद सुथार एवं कार्यालय के आनंद गोयल, संदीप कुमार शर्मा, सहायक कर्मचारी सत्यनारायण शर्मा, शिव लाल माली, भगवान लाल गुर्जर, अभिमन्यु सैन, सोनिया भाटी, मुकेश प्रजापत एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में प्राचार्य राहुल मीणा द्वारा स्वयंसेवकों को मतदाता जागरूकता एवं मतदाता सूची में नाम जुड़वाने एवं आने वाले पंचायत राज चुनाव अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।