श्री श्री 1008 कल्लाजी राठौड़ धार्मिक स्थल पर 20 जोड़ों ने विधि-विधान से दी आहुतियां

महावीर सेन

मांडलगढ़/स्मार्ट हलचल। उपखंड के दोलजी खेड़ा गांव स्थित श्री श्री 1008 कल्लाजी राठौड़ धार्मिक स्थल पर आयोजित किए जा रहे धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। मंगलवार को कार्यक्रम के चौथे दिन पांच कुण्डीय महायज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूर्णाहूति की आहुतियां दी गईं।

20 जोड़ों ने विधि-विधान से दी आहुतियां

यज्ञ आचार्य बनवारी लाल शर्मा और गुरुजी नंदलाल नाथ के पावन सानिध्य में यह धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। महायज्ञ के दौरान 20 यजमान जोड़ों ने यज्ञ वेदी पर बैठकर विधि-विधान से आहुतियां अर्पित कीं और क्षेत्र में खुशहाली व सुख-शांति की कामना की। महायज्ञ में दी गई आहुतियों और मंत्रों की गूंज से पूरा क्षेत्र धर्ममय हो गया।

ये गणमान्य लोग रहे उपस्थित

इस भक्तिमय व पावन अवसर पर कल्लाजी राठौड़ मंदिर के पुजारी कैलाश चंद्र, उदय लाल, सूरजमल, जगदीश चन्द्र और मदन लाल सहित स्थानीय ग्रामीण व श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे।